comscore

Microsoft ने दी गेमर्स को खुशखबरी, Xbox को लेकर किया बड़ा ऐलान, PC गेम भी खेल सकेंगे

Microsoft ने गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपने नए Xbox कंसोल Project Helix का छोटा टीजर शेयर किया है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 06, 2026, 03:49 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Microsoft ने अपना नया गेमिंग कंसोल दिखाया है। कंपनी की गेमिंग प्रमुख आशा शर्मा ने सोशल मीडिया X पर Project Helix का छोटा टीजर शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह नया Xbox सिर्फ Xbox गेम ही नहीं, बल्कि PC गेम भी चला सकेगा। आशा शर्मा ने लिखा, ‘Project Helix सबसे अच्छा परफॉर्मेंस देगा और आपके Xbox और PC दोनों गेम खेल पाएगा।’ इस नए Xbox का नाम Project Helix है और माना जा रहा है कि यह एक ऐसा कंसोल होगा जो Xbox और PC दोनों का गेमिंग एक्सपीरियंस एक साथ देगा। news और पढें: क्या 2029 तक टल जाएगा Sony का PS6? रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Project Helix में क्या खासियतें होंगी?

Project Helix, नया Xbox कंसोल का 5वां जेनरेशन होगा। अभी Xbox Series X और Series S मार्केट में हैं, लेकिन नई खबरों और आशा शर्मा के बयान से लगता है कि यह नया कंसोल पहले से कहीं ज्यादा तेज और पावरफुल होगा। इसके अलावा नया Xbox, Steam और Epic Games Store जैसे PC गेम स्टोर से भी गेम चला सकेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स एक ही कंसोल पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म के गेम खेल पाएंगे। news और पढें: AMD ने किया खुलासा, Next-Gen Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च

Microsoft Xbox को क्यों बदल रहा है?

Microsoft अपने Xbox बिजनेस में बदलाव करने जा रहा है क्योंकि अभी के Xbox कंसोल की बिक्री Sony के PS5 की तुलना में कम रही है। 2025 में CEO सत्या नडेला ने कहा था कि वे अलग-अलग कंसोल और PC के बारे में फिर से सोच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगला Xbox शायद एक हाइब्रिड डिवाइस होगा। Microsoft पहले ही अपने Xbox गेमिंग एक्सपीरियंस को हैंडहेल्ड डिवाइस जैसे Asus ROG Xbox Ally तक ले जा चुका है। इसके अलावा भारत में Xbox Cloud Gaming भी शुरू हो चुकी है। news और पढें: क्या Xbox अब Windows पर भी चलेगा? Microsoft ने दिया ये बड़ा हिंट

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

नया Xbox कब लॉन्च हो सकता है?

Microsoft ने अभी तक नए Xbox के लॉन्च की तारीख नहीं बताई है, लेकिन AMD की CEO Lisa Su ने कहा था कि नया Xbox, जिसमें AMD का खास चिपसेट (SoC) होगा, 2027 में आ सकता है। आशा शर्मा इस महीने San Francisco में होने वाली Game Developers Conference में जाएंगी। यहां हमें Project Helix के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।