comscore

Jio और Starlink के बीच हुई डील, यूजर्स को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

Jio Starlink Partnership: जियो और Elon Musk की SpaceX के बीच समझौता हुआ है। इससे भारतीय यूजर्स को आने वाले दिनों में सुपरफास्ट इंटरनेट मिलेगा।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 12, 2025, 10:36 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio Starlink Partnership: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो ने एलन मस्क (Elon Musk) की SpaceX के साथ पार्टनरशिप है। इस साझेदारी के तहत मस्क अपनी स्टारलिंक (Starlink) सेवा को भारत ला सकेंगे, जिससे यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। बता दें कि मस्क ने अपनी सर्विस के लिए जियो से पहले एयरटेल के साथ हाथ मिलाया था। news और पढें: Elon Musk को टक्कर देंगे Mukesh Ambani, सीधे सैटेलाइट से आपके घर इंटरनेट पहुंचाएगा Reliance Jio!

यूजर्स को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

Jio ग्रुप के सीईओ मैथ्यू ओमन का कहना है कि हमारा एक ही लक्ष्य है कि हर एक यूजर को हाई स्पीड इंटरनेट मिले, वो भी किफायती दाम में। स्टारलिंक के साथ की गई साझेदारी हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी। वहीं, स्पेसएक्स के प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ग्वेने शॉटवेल ने कहा कि जियो हमारे अहम पार्टनर में से एक है। हम कस्टमर और बिजनेस को तेज इंटरनेट सेवाएं पहुंचाने के लिए एकदम तैयार हैं। news और पढें: Jio Vs Airtel: किसके पोस्टपेड प्लान में है दाम, किसमें मिल रहा ज्यादा डेटा, जानिए यहां

भारत सरकार से नहीं मिली मंजूरी

एलन मस्क की स्पेसएक्स ने जियो और एयरटेल के साथ हाथ तो मिला लिया है, लेकिन अभी तक भारत सरकार से सेवाएं प्रदान करने के लिए मंजूरी नहीं मिली है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में स्टारलिंक को सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट मुहैया करने के लिए लाइसेंस मिलेगा। news और पढें: Reliance Jio Wrong Recharge: गलत नंबर पर हो गया है रिचार्ज? टेंशन लेने की जरूरत नहीं अब ऐसे पाएं पूरा रिफंड

Starlink की डिटेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क की स्टारलिंक दुनिया की बेस्ट सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर में से एक है। इस कंपनी की सेवाएं दुनियाभर में मुहैया कराई जा रही हैं। इसकी सर्विस यूज करने के लिए यूजर को छत व खुली जगह पर छोटी डिश लगानी होती है। यह डिश अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से सिग्नल रिसीव करके सीधा वाईफाई राउटर के माध्यम से इंटरनेट पहुंचाती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

भारत में इस सेवा के आने से सबसे ज्यादा उन क्षेत्रों को होगा, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। इसके जरिए रिमोट क्षेत्र के लोग बिना किसी रुकावट के इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।