Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 10, 2024, 10:58 AM (IST)
iOS 18 के रोल आउट की तारीख अनाउंस हो गई है। कल हुई Apple event 2024 में कंपनी ने अपनी लेटेस्ट iPhone 16 Series लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही, Airpods 4, AirPods Pro 2 और Airpods Max भी पेश हुए हैं। इतना ही नहीं, इवेंट में Apple watch 10 Series पेश की है। इसके बाद अब iOS 18 भी आने के लिए तैयार है। कंपनी पहली ही iOS 18 पेश कर चुकी है। इसका बीटा वर्जन यूजर्स यूज कर पा रहे हैं। हालांकि, अब कंपनी इसके ग्लोबल रोल आउट के लिए तैयार है। इसे अगले हफ्ते रोल आउट किया जाएगा। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका
Apple ने iOS 18 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इसे 16 सितंबर, 2024 को रिलीज कर दिया जाएगा। Apple ने यह भी अनाउंस कर दिया है कि macOS Sequoia, watchOS 11 और visionOS 2 भी 16 सितंबर को रोल आउट किया जाएगा। tvOS 18 के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। और पढें: iPhone 17, 17e, 16, 16e और 15 हुए सस्ते, 2026 के सबसे किफायती आईफोन
iOS 18 में आप अपने होमस्क्रीन पर एप्स और विजेट को रिअरेंज कर सकते हैं। Apple एक नया पासवर्ड मैनेज एप और सैटेलाइट मैसेजिंग के लिए सपोर्ट के साथ-साथ एक नया डिजाइन किया गया कंट्रोल सेंटर भी पेश कर रहा है। कुछ अन्य अपडेट में मैसेज में नए टेक्स्ट इफेक्ट, एक नया फोटो एप और मेल एप में अपने इनबॉक्स को मैनेज करने के नए तरीके शामिल हैं। ये फीचर्स यूजर्स के लिए काफी उपयोगी होंगे।
इन फोन्स में अगले हफ्ते से iOS 18 मिलना शुरू हो जाएगा। यूजर्स अपने फोन को अपडेट करके नए-नए फीचर्स को एक्सपीरियंस कर पाएंगे।