Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 14, 2023, 07:30 PM (IST)
दिग्गज टेक जाइंट Google ने Wear ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाली स्मार्टवॉच के लिए फोनलेस नेविगेशन का सपोर्ट रोलआउट किया है। अब यूजर बिना फोन कनेक्ट किए वॉच में गूगल मैप्स (Google Maps) का उपयोग कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को नेविगेट करने में आसानी होगी और यह सपोर्ट उनके बहुत काम आएगा। और पढें: Google Pixel 10a की भारत में सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स
सैम मोबाइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल की ओर से जारी अपडेट के बाद यूजर कंपनी निर्मित Wear ओएस-संचालित स्मार्टवॉच पर मैप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए फोन को कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, हालांकि वॉच का LTE या वाई-फाई से जुड़ी होना अनिवार्य है, तभी यूजर मैप्स यूज कर पाएंगे। और पढें: Oppo ने MWC 2026 में किया बड़ा ऐलान, Find X9 Series में मिलेगा Quick Share के साथ AirDrop सपोर्ट
फिलहाल, इस फीचर को कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। आने वाले दिनों में फीचर को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। और पढें: Android गेमर्स के लिए खुशखबरी, Fortnite की जल्द होगी Google Play Store पर धमाकेदार वापसी
नोट: आप Samsung Galaxy Watch 4, Galaxy Watch 4 Classic, Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro में फोनलेस नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ग्रुप मैसेज में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को जोड़ा था, जिससे यूजर्स के मैसेज पहले की तुलना में अब ज्यादा सिक्योर हो गए हैं। मैसेज व चैट लीक होने की संभावना भी कम हो गई है। यह फीचर इंडिविजुअल चैट के लिए जैसे काम करता है, वैसे ही यह ग्रुप मैसेज में करता है। फिलहाल, सिक्योरिटी फीचर को बीटा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज करेगी।