Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 26, 2026, 03:24 PM (IST)
Asus ने ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), ProArt GoPro Edition (PX13) और 2026 TUF Gaming A14 लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन तीनों लैपटॉप को स्पेशली कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए बनाया गया है। बेहतर फंक्शनिंग और परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप में AMD Ryzen Max AI प्रोसेसर दिया गया है। इनमें 14 इंच तक का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में Windows 11 Home मिलता है। आइए जानते हैं नए गेमिंग लैपटॉप के फीचर्स और कीमत… और पढें: ASUS के नए लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से होगा लैस, इस तारीख से होगी सेल शुरू
Asus ROG Flow Z13-KJP लिमिटेड एडिशन 2-इन-1 गेमिंग लैपटॉप है। इसमें Aluminium और कार्बन फाइबर का उपयोग किया गया है। इसे Kojima Productions के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें कस्टम की-कैप, एयर वेंट और वेपर चैम्बर मिलता है। इसके साथ डुअल Arc फ्लो फैन दिए गए हैं। यह Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलती है। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट
सीमलेस फंक्शनिंग के लिए Flow Z13-KJP और ProArt GoPro Edition में AMD Ryzen AI Max+ 395 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि TUF Gaming A14 लैपटॉप में AMD Ryzen AI Max+ 392 चिप मिलती है। इनमें Radeon 8060S ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: लैपटॉप्स मिल रहे सस्ते, Apple का MacBook भी शामिल
Asus ProArt GoPro Edition में 13.3 इंच का 3के रेजलूशन वाला Lumina OLED डिस्प्ले दिया है। TUF Gaming A14 में 14 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसका रेजलूशन 2.5K है। इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है। इसका रिस्पॉन्स टाइम 3एमएस है। जरूरी डेटा स्टोर करने के लिए Flow Z13-KJP और ProArt GoPro Edition में 1TB तक स्टोरेज दी गई है।
कंपनी ने ROG Flow Z13-KJP में 70Wh की बैटरी है। ProArt GoPro Edition और TUF Gaming A14 में 73Wh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए तीनों लैपटॉप में वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी के अनुसार, Asus ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC) की कीमत 3,79,990 रुपये से शुरू होती है। इसकी सेल 4 मार्च से लाइव होगी। Asus ProArt GoPro Edition (PX13) 3,34,990 रुपये और Asus TUF Gaming A14 (2026) 1,79,990 रुपये में मिल रहा है।