comscore

Amazon Great Summer Sale 2024 की डेट अनाउंस, TV और AC पर मिलेगी 65 प्रतिशत तक की छूट

Amazon Great Summer Sale 2024 की तारीख का ऐलान हो गया है। इस सेल के दौरान TV व AC जैसे होम अप्लाइंसेस पर 65 प्रतिशत तक का ऑफ मिलेगा। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 28, 2024, 10:25 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Amazon Great Summer Sale 2024 की तारीख कंफर्म
  • सेल के दौरान सस्ते मिलेंगे टीवी और एसी
  • बैंक कार्ड के जरिए अलग से मिलेगा डिस्काउंट
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Great Summer Sale 2024 की अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही कर दी गई थी। अब फाइनली ई-कॉमर्स जाइंट ने इस सेल की डेट्स भी कंफर्म कर दी है। अमेजन सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी होम अप्लाइंसेस जैसे प्रोडक्ट्स पर बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। इसके साथ सेल में Semple Mania, अमेजन कूपन, कैशबैक रिवॉर्ड, अमेजन कॉम्बो व Buy More Save More जैसी डील्स भी मिलेंगी। आइए जानते हैं इस सेल से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Amazon-Flipkart: छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेंगे 1 Ton AC, ताबड़तोड़ छूट के साथ सस्ते में लाएं घर

Amazon Great Summer Sale 2024 की शुरुआत 2 मई 2024 से होने जा रही है। यह सेल दोपहर में शुरू होगी। वहीं, Amazon Prime सदस्यों के लिए यह सेल आधी रात से ही लाइव हो जाएगी। इस सेल के लिए अमेजन ने ICICI Bank, BOBCARD व OneCard के साथ साझेदारी की है। ऐसे में इनके कार्डधारकों को सेल के दौरान खरीदारी करने पर अलग से 10 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। सेल के दौरान Welcome Reward दिया जाएगा, जिसमें आपकी पहली खरीद पर 20 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। news और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

Smartphones Offer

स्मार्टफोन ऑफर्स की बात करें, तो इस Amazon सेल के दौरान यूजर्स iPhone, Samsungm OnePlus Nord, Xiaomi, Realme Narzo, iQoo, Honor जैसे ब्रांड्स के फोन को तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। सेल में 5G फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर शानदार ईएमआई व एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। फिलहाल स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स रिवील नहीं की गई है। हालांकि, 29 अप्रैल शाम 6 बजे इन डील्स से पर्दा उठा दिया जाएगा। सेल के दौरान टीवी, फ्रिज जैस होम अप्लाइंसेस पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।

Amazon Deals

अमेजन ग्रेट समर सेल के दौरान यूजर्स कई डील्स का फायदा उठा सकेंगे। इसमें Sample Mania शामिल है, जिसमें यूजर्स 1 रुपये देकर किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले ट्राई कर सकेंगे। इसके अलावा, Amazon Coupouns शामिल हैं, जिसमें 40 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 45 प्रतिशत तक का ऑफ मिलेगा। कैशबैक रिवॉर्ड की बात करें, तो यूजर्स खरीदारी पर 5000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। Amazon Combos के तहत कॉम्बो डील में 40 प्रतिशत का ऑफ दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अगर आप नया फोन या फिर अपने घर के लिए नया टीवी, फ्रिज या फिर एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अपने पैसे बचा कर रखें। अमेजन सेल के दौरान खरीदारी करने पर आप जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स के साथ शॉपिंग कर सकेंगे।