comscore

Amazfit Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amazfit Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। ये दोनों ही कंपनी की प्रीमियम स्मार्टवॉच है। यहां जानें कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Apr 06, 2026, 06:11 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazfit Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच फाइनली भारत में लॉन्च हो गई है। इन स्मार्टवॉच में आपको कई धाकड़ फीचर्स मिलने वाले हैं। फीचर्स की बात करें, तो Amazfit Active 3 Premium में 1.32 इंच की स्क्रीन दी गई है। वहीं, Amazfit T-Rex Ultra 2 में 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। ये दोनों ही वॉच BT कॉलिंग के साथ आती है, जिसमें यूजर्स को इन-बिल्ट माइक्रोफोन व स्पीकर की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इनमें प्रीमियम हेल्थ व फिटनेस फीचर्स मिलते हैं। Amazfit Active 3 Premium में बिल्ट-इन रनिंग वर्कआउट वाला Zepp Coach दिया गया है। इसमें आपको ऑफलाइन मैप की सुविधा मिलती है। आइए जानते हैं स्मार्टवॉच की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Amazfit Active 3 Premium and T-Rex Ultra 2 Price in India and availability

कंपनी ने Amazfit Active 3 Premium को 15,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस वॉच में आपको Apex Silver कलर ऑप्शन मिलता है। वहीं, दूसरी ओर Amazfit T-Rex Ultra 2 की कीमत 49,999 रुपये है। इसमें कंपनी ने Black Magma कलर ऑप्शन पेश किया है। इन स्मार्टवॉच को आप Amazfit India और Amazon साइट के जरिए खरीद सकेंगे। वर्कआउट प्लान्स के लिए इसमें Zepp Coach भी मिलता है। हेल्थ के लिए BioCharge, 24H Heart Rate, SpO2 & Stress Monitoring जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Amazfit Active 3 Premium specifications

फीचर्स की बात करें, तो Amazfit Active 3 Premium में 1.32 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz का है। इसमें 3000 Nits की ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही यह वॉच एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग दी गई है। यह वॉच Android 7.0 और iOS 14.0 व इससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइस से कनेक्ट होती है। कंपनी ने इसमें Zepp ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसके साथ इसमें Zepp Flow AI वॉइस कंट्रोल भी मिलता है।

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग दी है, जिसमें माइक्रोफोन व स्पीकर मिलते हैं। इसमें BioTracker 6.0 PPG biometric sensor (5PD + 2LED), Accelerometer sensor, 3-axis motion sensor, Barometer, Ambient light, Skin Temperature sensor आदि भी मिलते हैं। साथ ही इसमें 5 satellite positioning systems (GPS, GLONASS, GALILEO, QZSS) सपोर्ट भी मौजूद है। फिटनेट के लिए कंपनी ने इसमें 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए हैं। वॉच की बैटरी 365mAh की है। कंपनी का दावा है कि वॉच सिंगल चार्ज पर 12 दिन चलती है।

Amazfit T-Rex Ultra 2 specifications

वहीं, दूसरी ओर Amazfit T-Rex Ultra 2 में 1.5 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz का है। इसमें भी 3000 Nits की ब्राइटनेस मौजूद है। इस वॉच में 2.5D tempered glass + anti-fingerprint coating मिलती है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो कंपनी ने इसमें Bluetooth 5.2 LE दिया है, जो कि Android 7.0 और iOS 14.0 व इससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइस से कनेक्ट होती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसमें भी Zepp OS और Zepp Flow AI वॉइस कंट्रोल दिया गया है। इसमें भी ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसमें BioTracker 6.0 PPG biometric sensor (5PD + 2LED), Accelerometer sensor, 3-axis motion sensor, Barometer, Ambient light, Skin Temperature sensor आदि मौजूद हैं। इसके अलावा, कंपनी ने इस वॉच में 5 satellite positioning systems की जगह 6 satellite positioning systems दिया गया है। इस वॉच में 187 से ज्यादा वर्कआउट मोड मौजूद है। इसमें BioCharge, 24H Heart Rate, SpO2 & Stress Monitoring जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच की बैटरी 870mAh की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 30 दिन चलती है।