comscore

Acer Nitro Lite 16 गेमिंग लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत

Acer Nitro Lite 16 कंपनी का नया गेमिंग लैपटॉप है। बेहतर गेमिंग के लिए लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i7 चिप दी गई है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 30, 2025, 04:16 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Acer का नया गेमिंग लैपटॉप Acer Nitro Lite 16 भारत में लॉन्च हो गया है। इस लैपटॉप में बेहतर फंक्शनिंग के लिए 13th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर और 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं, जिनकी साउंड क्वालिटी बहुत शानदार है। इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग के लिए 100W वाला USB-PD एडेप्टर भी दिया गया है। चलिए जानते हैं नए लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में यहां… news और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

कितनी है Acer Nitro Lite 16 की कीमत ?

कंपनी के मुताबिक, Acer Nitro Lite 16 लैपटॉप की कीमत 79,990 रुपये रखी गई है। यह दाम बेस मॉडल यानी Intel Core i5-13420H+16GB रैम का है। इसके Intel Core i7-13620H वाले वेरिएंट की प्राइस 89,999 रुपये रखा गया है। यह केवल Pearl व्हाइट कलर में अवेलेबल है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और Flipkart से घर लाया जा सकता है। news और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

गेमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन

एसर निट्रो लाइट 16 में Windows 11 है। यह लैपटॉप 16 इंच के WUXGA IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रेजलूशन 1,920×1,200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है। इसमें Intel Core i7-13620H प्रोसेसर, RTX 4050 GPU, वर्चुअल रैम, 16 जीबी रैम और 512 SSD स्टोरेज मिलती है। news और पढें: 20000 रुपए से कम में मिल रहे ये 8 धांसू Smart TV, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

इस लैपटॉप में दो स्टीरियो स्पीकर और एक फुल एचडी कैमरा है, जिसे प्राइवेसी शटर के मध्यम से कवर भी किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी 3.2 जेन, थंडरबोल्ट 4, Ethernet और एचडीएमआई 2.1 पोर्ट दिया गया है।

अन्य डिटेल

इस गेमिंग लैपटॉप में अलग से Copilot बटन दिया गया है, जिससे आप माइक्रोसॉफ्ट के AI फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। इसकी बैटरी 53Wh है, जिसे 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसकी डायमेंशन 362.2×248.47×22.9mm और वजन 1.95 किलोग्राम है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Acer Swift Lite 14 AI

एसर ने निट्रो लाइट 16 से पहले भारत में Acer Swift Lite 14 लैपटॉप को लॉन्च किया था, जिसमें Artificial Intellegence टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 62,999 रुपये है। इसमें 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 1920 x 1200 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। फास्ट प्रोसेसिंग के लिए लैपटॉप में Intel Core Ultra चिप, 32GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दी गई है।