comscore

Xiaomi ला रहा तीन कैमरे वाला MIX Flip स्मार्टफोन, लिस्टिंग में लीक हुई डिटेल

Xiaomi MIX Flip स्मार्टफोन को हाल में लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। फोन के रेंडर भी सामने आ गए हैं। इससे स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा भी हो गया है। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 06, 2023, 12:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Xiaomi MIX Flip स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
  • फोन के रेंडर्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं।
  • कंपनी अलगे साल दो फोल्डेबल फोन ला सकती है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Xiaomi MIX Flip स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर खबरें आने लगी हैं। हाल में चीन में शाओनी का एक लॉन्च इवेंट हुआ है। इसमें कंपनी ने कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। लिस्ट में Xiaomi MIX Fold 3, Redmi K60 Ultra और Xiaomi Pad 6 Max और बहुत कुछ शामिल है। कंपनी ने यह कन्फर्म कर दिया है Xiaomi MIX FOLD को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। अब लोकप्रिय Tipster Digital Chat Station ने इस ओर इशारा किया है कि कंपनी नए फोल्डेबल फोन Xiaomi MIX Flip पर काम कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर

Xiaomi MIX Flip

Digital Chat Station के अनुसार, कंपनी नए कोडनेम N17 के साथ स्मार्टफोन की नई सीरीज पर काम कर रही है। टिप्स्टर ने Xiaomi के अपकमिंग फोन MIX Flip को IMEI लिस्टिंग में स्पॉट किया है। इसके साथ टिप्स्टर ने Oppo Find N2 भी लिस्टिंग में देखा है। स्मार्टफोन की IMEI लिस्टिंग में अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम कन्फर्म हो गया है। लिस्टिंग में फोन का कोड नेम 2311BPN23C दिया गया है। news और पढें: Xiaomi X Pro QLED 2026 75-Inch TV भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स

लिस्टिंग में Xiaomi MIX Flip के स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं। इस फोन में Samsung Galaxy Z Flip 5, Motorola Razr 40 और अन्य clamshell स्मार्टफोन जैसी कई समानताएं देखने को मिलेंगी। टिप्स्टर की मानें तो Xiaomi MIX Flip और Xiaomi MIX Fold 4 को साल 2024 में लॉन्च किया जाएगा। news और पढें: Xiaomi 18 और Vivo X500 के फीचर्स को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, लॉन्च से पहले लीक में सामने आई जानकारी

फोन के फीचर्स

टिप्स्टर ने कन्फर्म कर दिया है कि स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon सीरीज का चिपसेट मिलेगा। GSMChina ने फोन के रेंडर भी शेयर किए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा। फोन 3x ऑप्टिकल जूम के साथ टेलीफोटो सेंसर से भी लैस हो सकता है।

Xiaomi MIX Fold 3 के फीचर्स

Xiaomi MIX Fold 3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 8.03 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 2600 nits होगा। हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। फोन 16GB तक RAM से लैस होने की उम्मीद है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोन Android 13 पर बेस्ड हो सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें 4800mAh बैटरी से लैस हो सकता है। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।