comscore

Vivo X200 FE जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Vivo X200 FE को हाल ही में BIS वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन के भारत में लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। इसके संभावित फीचर और कीमत जानने के लिए नीच खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: May 24, 2025, 10:51 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo X200 सीरीज को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप को एक्सपेंड कर नए डिवाइस Vivo X200 FE को एड करने की तैयारी चल रही है। इस अपकमिंग फोन को थाईलैंड और मलेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। अब इसे एक बार फिर BIS (Bureau of Indian Standards) पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसकी इंडिया लॉन्चिंग का संकेत मिल रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक साफ तौर पर भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। news और पढें: Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X200 FE फोन इस वक्त BIS वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2503 है। इसके अलावा, लिस्टिंग से डिवाइस के फीचर्स या कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह क्लियर हो गया है कि फोन भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। news और पढें: 4500 Nits डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 16GB RAM वाले Vivo X300 5G पर 8000 का Discount, Amazon पर मिल रहा Offer

Vivo S30 Pro Mini का हो सकता है रिब्रांडेड वर्जन

पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वीवो एस30 प्रो मिनी को भारत में Vivo X200 FE के नाम से पेश किया जा सकता है। यदि यह जानकारी सही होती है, तो फोन में MediaTek Dimensity 9400e चिप मिलेगी। हैंडसेट 90W फास्ट चार्जिंग वाली 6,500mAh की बैटरी के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए अपकमिंग फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा, जबकि फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी होगी कीमत

स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने वीवो एक्स 200 एफई की कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि फोन की कीमत 50 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है। इसे जून के अंत या फिर जुलाई की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, जहां इसका मुकाला ओप्पो और सैमसंग जैसे ब्रांड के फोन्स से होगा।