Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 12, 2024, 11:46 AM (IST)
Samsung Galaxy Z Flip FE: सैमसंग एक सस्ता फ्लिप स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। अपकमिंग Galaxy Z Flip FE स्मार्टफोन फ्लैगशिप Galaxy Z Flip Series का किफायती स्मार्टफोन होगा। अभी कंपनी इस अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन की डिटेल शेयर नहीं की है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में फोन की कई डिटेल सामने आ गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में स्मार्टफोन के प्रोसेसर का खुलासा हो गया है। इस स्मार्टफोन में Samsung का इन-हाउस चिपसेट मिल सकता है, जो Galaxy S24 Series में दिया गया है। आइये, डिटेल जानते हैं। और पढें: Smartphones Launching This Week in India: Samsung Galaxy A57 5G से लेकर Redmi 15A 5G तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन
लोकप्रिय टिप्स्टर @Jukanlosreve ने अपने ऑफिशिय एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि Samsung Galaxy Z Flip SE में फ्लैगशिप प्रोसेसर मिल सकता है। उनके अनुसार, यह अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus स्मार्टफोन में मिलने वाले Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस होगा। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज
पिछली कुछ रिपोर्ट्स को देखें तो इसमें लागत को कम रखने के लिए टोन-डाउन इंटरनल फीचर मिल सकते हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि यह साल 2025 में गैलेक्सी Z फ्लिप सीरीज के क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल मॉडल को अधिक किफायती वेरिएंट के रूप में बाजार में लाया जाएगा। और पढें: Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 इस तारीख को होंगे लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स
सैमसंग के अनुसार, यह “एंट्री बेरियर को कम करने के तरीकों की खोज कर रहा है ताकि अधिक ग्राहक वास्तव में फोल्डेबल प्रोडक्ट को एक्सपीरियंस कर सकें”। इस प्रकार, गैलेक्सी Z फ्लिप और Z फोल्ड स्मार्टफोन के अधिक किफायती वेरिएंट के डेवलपमेंट के बारे में अफवाहें कुछ हद तक सच हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
टिप्स्टर ने यह भी कहा है कि गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में Exynos 2500 मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग के मौजूदा फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस हैं। इससे पता चलता है कि कंपनी कुछ क्षेत्रों में क्वालकॉम को अपने इन-हाउस फैब्रिकेटेड चिपसेट से बदलाव सकती है। अपने फोल्डेबल के किफायती के अलावा, सैमसंग को सैमसंग गैलेक्सी S25 स्लिम और गैलेक्सी Z फोल्ड 7 सीरीज में एक अन्य मॉडल भी ला सकती है।