Samsung Galaxy S26 5G की फोटो ऑनलाइन लीक, देखने को मिला फर्स्ट लुक

Samsung Galaxy S26 5G की इमेज ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिनमें डिवाइस की पहली झलक देखी जा सकती है। हालांकि, इन लीक तस्वीरों से फोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 07, 2026, 09:54 AM (IST)

Samsung Galaxy S26 Series पिछले कई महीनों से लगातार खबरों में बनी हुई है। इन लाइनअप में आने वाले स्मार्टफोन की तमाम रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। अपकमिंग फोन्स के संभावित फीचर्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में Samsung Galaxy S26 Ultra की 360 डिग्री वीडियो आई। अब सीरीज के बेस मॉडल यानी Samsung Galaxy S26 की इमेज लीक हुई हैं। इनमें फोन की पहली झलक देखी जा सकती है। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: लाइव हुई मेगा सेल, iPhone 17 Pro समेत इन फोन पर मिल रहे बंपर Offers

सामने आई लीक इमेज

GSMARENA ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पॉपुलर टिप्सटर Evan Blass ने Samsung Galaxy S26 की इमेज साझा की हैं। इन लीक तस्वीरों को देखने से पता चला कि अपकमिंग फोन व्हाइट कलर में अवेलेबल है। इसके बैक-पैनल में वर्टिकल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा लेंस लगे हैं। इसके बगल में LED लाइट भी लगी है। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 फोन 7.6 इंच स्क्रीन के साथ होगा लॉन्च! फीचर्स हुए लीक

Credit: Evan Blass

इन लीक फोटो में देखा जा सकता है कि स्मार्टफोन के फ्रंट में छोटे आकार का पंच होल कैमरा मौजूद है। इसके बेजल भी गोल हैं। हालांकि, इन रेंडर में फोन का साइड पैनल देखने को नहीं मिला है और न ही स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई डिटेल मिली है। और पढें: Samsung Galaxy A27 5G फोन 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, 6 सालों तक रहेगा नया जैसा

ऐसे हो सकते हैं स्मार्टफोन के फीचर्स

पुरानी लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस 26 एंड्रॉइड 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है।

वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जबकि फ्रंट में 12एमपी का कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी और अन्य डिटेल

इस स्मार्टफोन में 4500 से 5000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। इसको फास्ट चार्जिग मिलने की संभावना है। सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलेगी। इसके साथ कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

कब होगा लॉन्च ?

सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एस 26 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग लाइनअप को फरवरी के अंत में ग्लोबली पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 70 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।