Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 18, 2024, 01:31 PM (IST)
Samsung Galaxy M55s 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज फोन होगा। फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। इस माइक्रोसाइट के जरिए फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन Thunder Black और Coral Green ऑप्शन में आएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। आइए जानते हैं फोन की लॉन्च डेट और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Redmi 15 5G को 580 रुपये में घर लाने का मौका, 7000mAh बैटरी फोन पर गजब EMI Offer
कंपनी ने Samsung Galaxy M55s 5G फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 20 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। इस माइक्रोसाइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ फोन के कई फीचर्स भी सामने आ गए हैं। और पढें: Rs 6000 रुपये से कम में खरीदें नया TV, घर-ऑफिस के लिए रहेंगे परफेक्ट
-120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
-50MP का प्राइमरी कैमरा
-50MP का ही सेल्फी कैमरा
-Thunder Black और Coral Green ऑप्शन
फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy M55s 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। यह FHD+ sAMOLED डिस्प्ले मौजूद होगा। डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1000 nits की होगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का ही सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
साथ ही यह फोन दो कलर ऑप्शन Thunder Black और Coral Green ऑप्शन में पेश किया जाएगा। कीमत की बात करें, तो कंपनी इस फोन को 27000 से 30,000 रुपये से बीच की कीमत में पेश कर सकती है।