comscore

Samsung Galaxy A36 5G फोन BIS पर हुआ लिस्ट, जल्द धांसू फीचर्स के साथ भारत में देगा दस्तक

Samsung Galaxy A36 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस बीच अपकमिंग फोन को इंडियन सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, लेकिन इससे स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई डिटेल नहीं मिली है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 20, 2025, 01:21 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy A36 5G अपनी लॉन्चिंग को लेकर पिछले कई दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस डिवाइस को भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A35 5G के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर उतारा जाएगा। इससे जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। अब फोन को इंडियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, लिस्टिंग से हैंडसेट में मिलने वाले फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। news और पढें: क्या Samsung ने बढ़ा दी Galaxy A56 5G, A36 5G, और F17 5G की कीमतें? टिप्सटर ने किया बड़ा दावा

यहां लिस्ट हुआ फोन

माय स्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अपकमिंग Samsung Galaxy A36 5G इस समय Bureau of Indian Standards यानी BIS पर लिस्ट है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन का मॉडल का नंबर SM-A366E/DS है। इससे डिवाइस के जल्द लॉन्च होने का हिंट मिल रहा है, मगर कंपनी की ओर से अभी तक ऑफिशियल लॉन्चिंग या फिर कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इस डिवाइस को पहले भी सैमसंग की आधिकारिक साइट के साथ-साथ कई अन्य डेटाबेस पर स्पॉट किया जा चुका है। news और पढें: 50MP+12MP+2MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले Samsung फोन पर धमाल Offer, 1530 रुपये महीना देकर बनाएं अपना

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स

पिछली रिपोर्ट्स और लीक्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए36 में पंच-होल कटआउट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। इसमें रीडिजाइन्ड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जो Pill शेप्ड मॉड्यूल में होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें 50MP का मेन, 5MP का मैक्रो और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 12MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।

यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 3 या फिर Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिल सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy S25 की डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी ए36 के अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस 25 को 22 जनवरी के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 85 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। इस हैंडसेट में 1TB इंटरनल स्टोरेज और 12GB तक रैम मिल सकती है। साथ ही, मोबाइल फोन में 50MP का कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन AI फीचर्स से लैस होगा।