comscore

Realme P3 Ultra 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Realme P3 Ultra 5G भारत में आने वाला है। इसकी लॉन्च डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है। इसमें 12GB रैम और Dimensity 8350 चिप जैसे फीचर मिल सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 07, 2025, 05:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme P3 Ultra 5G की भारत में लॉन्चिंग का ऐलान हो गया है। यह जानकारी कंपनी ने टीजर जारी कर साझा की है। इसके आने से बाजार में Vivo, OnePlus और Xiaomi जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी। बता दें कि इससे पहले रियलमी ने P-सीरीज के तहत Realme P3 Pro और Realme P3x 5G को बाजार में उतारा था। news और पढें: Realme C85 5G को खरीदने का सही टाइम अभी, मात्र 777 रुपये महीना देकर बना लें अपना

रियलमी के मुताबिक, Realme P3 Ultra 5G को जल्द इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। इस फोन को सोशल मीडिया पर अल्ट्रा डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा जैसी टैगलाइन के साथ टीज किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लॉन्च डेट की घोषणा की जा सकती है। news और पढें: Realme के 10001mAh जंबो बैटरी वाले फोन की पहली सेल, मिल रहा 4000 का बंपर डिस्काउंट

ऐसे हो सकते हैं स्मार्टफोन के फीचर्स

पिछली रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें, तो अपकमिंग Realme P3 Ultra 5G एंड्रॉइड 15 से लैस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस डिवाइस में 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिलेगी। यह ग्राहकों के लिए ग्रे कलर में अवेलेबल होगा। इसके अलावा, किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।

कितनी होगी कीमत

रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन पी3 अल्ट्रा की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि इस हैंडसेट की कीमत 20 हजार रुपये से शुरू हो सकती है।

हाल ही में लॉन्च हुआ यह फोन

Realme 14 Pro Lite को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। फीचर्स पर आएं, तो स्मार्टफोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें AI Eye प्रोटेक्शन मिलती है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

स्मूथ वर्किंग के लिए रियलमी के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ-साथ Adreno 710 GPU और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस हैंडसेट में 50MP का कैमरा और 5200mAh की बैटरी मिलती है।