comscore

Realme Narzo 80 Pro 5G दमदार चिपसेट के साथ जल्द लेगा बाजार में एंट्री, यहां हुआ लिस्ट

Realme NARZO 80 Pro 5G का टीजर रिलीज हो गया है। इसकी माइक्रो-साइट Amazon पर लाइव हो गई है। इससे फोन की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 24, 2025, 04:14 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लाने वाली है। यह डिवाइस Realme NARZO 80 Pro 5G है, जिसे अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज करना शुरू कर दिया गया है। इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दी जाएगी। इसके आने से यूजर्स को बेहतर और सीमलेस गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट या फिर फीचर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। news और पढें: Realme C83 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और RAM-Storage कॉन्फिगरेशन लीक

20 हजार से कम होगी कीमत

Realme NARZO 80 Pro 5G की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। इससे पता चला है कि फोन को AnTuTu बैंचमार्क प्लेटफॉर्म पर 780K से अधिक प्वाइंट मिले हैं। कंपनी का दावा है कि इस हैंडसेट में यूजर्स को गेमिंग के दौरान कम फ्रेम ड्रॉप और डिले देखने को मिलेगा। news और पढें: Realme P4 Lite 4G: 6300mAh बैटरी के साथ आया नया फोन, शुरुआती कीमत 8000 से कम

इस स्मार्टफोन में Mali-G615 MP2 GPU मिलेगा। इसकी कीमत 20 हजार से कम होगी। इसके मार्केट में आने से Realme, OPPO, Vivo और Samsung जैसी कंपनियों के मोबाइल फोन्स को तगड़ी टक्कर मिलेगी। news और पढें: Realme Narzo 90 5G पर 1000+1000 रुपये की छूट, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई धाकड़ फीचर्स

कई कलर व स्टोरेज में होगा उपलब्ध

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रियलमी नार्जो 80 प्रो को 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, यह डिवाइस ग्राहकों के लिए रेसिंग ग्रीन, स्पीड सिल्वर और निट्रो ऑरेंज कलर में अवेलेबल होगा।

अब फीचर्स पर आएं, तो हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाले फ्लैट AMOLED डिस्प्ले से लेकर 6000mAh तक की मजबूत बैटरी मिल सकती है। हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स भी दिए जाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Realme P3 Ultra की डिटेल

रियलमी पी3 अल्ट्रा को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस हैंडसेट में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बैटरी 6000mAh की है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसके 50MP वाले कैमरे से बढ़िया तस्वीर क्लिक की जा सकती हैं।