comscore

Nothing Phone 4a Pro का आया टीजर, फोन के बैक में Glyph Matrix डिस्प्ले आई नजर

Nothing ने अपने नए Nothing Phone 4a Pro का पहला टीजर जारी किया है। टीजर में फोन के बैक पर Glyph Matrix डिस्प्ले दिखा, जो नोटिफिकेशन और इंटरैक्टिव विजेट्स दिखाने में मदद करेगा। आइए जातने हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 05, 2026, 01:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Nothing ने अपने नए Nothing Phone 4a Pro का पहला टीजर जारी किया है। कंपनी ने अभी तक इस प्रो वेरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, जबकि Nothing Phone 4a पहले ही अपने कलर ऑप्शन्स के लिए चर्चा में था। कंपनी आज एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी, जहां हमें Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro के बारे में पूरी जानकारी मिलने की उम्मीद है। news और पढें: Nothing Phone 4a को Flipkart सेल से पहले खरीदने का सिर्फ यहां मिलेगा मौका, जानिए कब होगा लॉन्च

टीजर में क्या दिखाया गया?

टीजर में दिखाया गया फोन बैक में Glyph Matrix डिस्प्ले के साथ नजर आया। हालांकि कंपनी ने फोन का नाम नहीं बताया, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह Nothing Phone 4a Pro हो सकता है। Nothing Phone 4a में पहले से ही Glyph Bar डिजाइन की पुष्टि हो चुकी है। Glyph Matrix सिस्टम पहले Nothing Phone 3 में देखा गया था और इसका उद्देश्य यूजर्स को स्क्रीन चेक किए बिना जरूरी नोटिफिकेशन दिखाना है। news और पढें: लॉन्च से पहले Nothing Phone 4a फोन की कीमत हुई लीक, जानिएं यहां

Glyph Matrix क्या खास फीचर्स देगा?

Glyph Matrix में कई Micro-LEDs होते हैं, जो पिक्सल-जैसे ग्रिड में लगे होते हैं। यह यूजर्स को कस्टमाइज्ड विजुअल नोटिफिकेशन, एनिमेशन और इंटरैक्टिव ‘Glyph Toys’ का ऑप्शन देता है। इसके अलावा यूजर्स इसमें अपने कांटैक्ट और ऐप्स के लिए कस्टम आइकॉन भी सेट कर सकते हैं। सिस्टम में टाइमर और बैटरी इंडिकेटर जैसे ग्लैंसएबल विजेट्स भी मिलते हैं, जिससे स्मार्टफोन का इस्तेमाल और आसान और मजेदार बन जाता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

भारत में Phone 4a और 4a Pro की कीमत क्या हो सकती है?

Nothing Phone 4a को भारत में ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा। फोन और इसका Pro वेरिएंट दोनों ही FlipKart पर उपलब्ध होंगे। फोन में Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल होगा। लीक के अनुसार, Nothing Phone 4a की कीमत भारत में 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए लगभग ₹31,999 होगी। वहीं Nothing Phone 4a Pro की कीमत लगभग ₹40,000 से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी 7 मार्च को बैंगलोर में अपने नए स्टोर में एक विशेष ड्रॉप इवेंट भी आयोजित करेगी।