comscore

Telegram ने पेश किया अनोखा फीचर, अब AI Bots करेंगे बिना इंसानों के आपस में Chat

Telegram ने AI और Automation की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए एक नया फीचर पेश किया है। अब Telegram Bots बिना किसी इंसानी मदद के आपस में बातचीत कर सकेंगे और कई काम खुद ही पूरे कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इससे Chat Automation, Customer Support और AI आधारित सर्विसेज पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बन जाएंगी। आइए जानते हैं...

Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 19, 2026, 12:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Telegram ने एक बड़ा और दिलचस्प फीचर पेश किया है, जिसके बाद अब Telegram Bots बिना किसी इंसानी मदद के एक-दूसरे से बातचीत कर सकेंगे। कंपनी के CEO Pavel Durov ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि डेवलपर्स लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे। अब Telegram ने Bot-to-Bot Communication Mode पेश कर दिया है, जिससे दो AI Bots आपस में सीधे बात कर सकते हैं। इस फीचर को AI और Automation की दुनिया में बड़ा कदम माना जा रहा है क्योंकि इससे कई काम पूरी तरह ऑटोमेट हो सकते हैं। news और पढें: ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स

Bot-to-Bot Communication Mode आखिर कैसे काम करेगा?

Telegram के मुताबिक, इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए दोनों AI Bots में ‘Bot-to-Bot Communication Mode’ ऑन होना जरूरी होगा। इसके बाद एक Bot दूसरे Bot को मैसेज भेज सकेगा और उससे जवाब भी ले सकेगा। कंपनी का कहना है कि इससे Autonomous Workflows यानी ऐसे काम जो बिना इंसानों की मदद के पूरे हो जाएं, उन्हें आसानी से बनाया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर, एक Bot किसी कोड को Review करने के लिए दूसरे Reviewer Bot को भेज सकता है और फिर मिले फीडबैक के आधार पर खुद बदलाव भी कर सकता है। इतना ही नहीं, Bots अब Private Chats और Groups में मिलकर नए टास्क भी संभाल सकेंगे। news और पढें: बड़े काम के हैं ये खास AI Tools, घंटों के काम को मिनटों में कर देंगे पूरा

क्या AI Bots अब इंसानों के कई काम आसान बना देंगे?

Telegram ने यह भी बताया कि अब एक Bot दूसरे Bot को Tool की तरह इस्तेमाल कर सकेगा, यानी कोई Bot दूसरे Bot की मदद से Restaurant Reservation बुक कर सकता है, Customer Queries का जवाब दे सकता है या फिर Complex Tasks पूरे कर सकता है। इससे कंपनियों और डेवलपर्स को AI आधारित सर्विसेज बनाने में काफी मदद मिलेगी। इस फीचर की तुलना हाल ही में वायरल हुए AI सोशल प्लेटफॉर्म Moltbook से भी की जा रही है, जहां हर पोस्ट और कमेंट AI Bots द्वारा किए जाते थे, हालांकि Telegram का कहना है कि उसका मकसद सिर्फ AI Social Platform बनाना नहीं, बल्कि Bots के जरिए असली और यूजफुल कामों को आसान बनाना है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसके अलावा Telegram और क्या-क्या नए फीचर पेश किए हैं?

इसके अलावा Telegram ने Chat Automation और Guest Bots जैसे नए फीचर्स भी पेश किए हैं। Chat Automation के जरिए यूजर्स अपने अकाउंट को किसी Bot से जोड़ सकते हैं, जिसके बाद वह Bot उनकी तरफ से मैसेज का जवाब दे सकेगा। वहीं Guest Bots फीचर की मदद से किसी भी Private या Group Chat में Bot को टैग किया जा सकेगा, भले ही वह उस चैट का मेंबर्स न हो। Telegram के अनुसार, ऐसे Bots केवल उसी मैसेज को देख पाएंगे जिसमें उन्हें टैग किया गया है और वे बाकी चैट या मेंबर्स की जानकारी एक्सेस नहीं कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स की Privacy भी सुरक्षित रहेगी और AI फीचर्स का फायदा भी मिलेगा।