comscore

Infinix Note 40x 5G की आ गई लॉन्च डेट, इन फीचर्स के साथ लेगा एंट्री

Infinix Note 40x 5G स्मार्टफोन को कई शानदार फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 108MPका मेन कैमरा मिलेगा। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 25, 2024, 03:05 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Infinix Note 40x 5G में 108MP का कैमरा दिया गया है।
  • फोन अगस्त के पहले हफ्ते में आएगा।
  • इस फोन को कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Infinix Note 40x 5G स्मार्टफोन अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। लॉन्च डेट के साथ-साथ स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी है। स्मार्टफोन अगस्त के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। फोन को पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी के साथ लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: MWC 2026: Infinix Note 60 Ultra से उठा पर्दा, खास सैटेलाइट कॉलिंग के 200MP कैमरा व 7000mAh जंबो बैटरी जैसे मिलेंगे फीचर्स

Infinix Note 40x 5G India Launch Date

Infinix Note 40x 5G स्मार्टफोन भारत में 5 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। Infinix 40x 5G का माइक्रो पेज ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। इससे अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन पता चल गए हैं। news और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

स्मार्टफोन के सभी कन्फर्म स्पेसिफिकेशन

इस 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LCD Full HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वेबसाइट के अनुसार, फोन ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही, हैंडसेट 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है। इसमें स्पीकर ग्रिल भी दिया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 108MP का मेन कैमका दिया गया है।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन

लोकप्रिय टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore के अनुसार, इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन तीन कलर ऑप्शन Palm Blue, Lime Green और Starlit Black ऑप्शन में आ सकता है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। हैंडसेट में डुअल स्पीकर दिया जा सकता है। फोन में DTS ऑडियो सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस फोन के में 108MP का मेन कैमरा के साथ 15+ कैमरा मोड्स दिए जाएंगे। इसका साइज 168.94 × 76.49 × 8.26mm और वजन 201 ग्राम हो सकता है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mah बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन Android 14 पर बेस्ड XOS 14 पर रन करेगा। फोन की सटीक कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही पता चलेंगे।