Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 24, 2025, 11:45 AM (IST)
और पढें: HMD Pulse 2 फोन 5000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक! फीचर्स हुए लीक
HMD ने पिछले साल अप्रैल में HMD Pulse स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 13MP का बैक और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें Unisoc T606 चिपसेट और 5000mAh की बैटरी मिलती है। अब खबर है कि कंपनी इस फोन के अपडेटेड वर्जन यानी HMD Pulse 2 को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। इस बीच अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। और पढें: HMD Pulse 2 Pro फोन का डिजाइन हुई लीक, स्पेसिफिकेशन भी आए सामने!
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट की मानें, तो HMD Pulse 2 का मॉडल नंबर M-Kopa X3 है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज होगा। इस फोन में बेहतर फंक्शनिंग के लिए Unisoc T7250 प्रोसेसर और Android 15 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की संभावना है। और पढें: HMD Pulse 2 Pro के स्पेसिफिकेशन हुए ऑनलाइन लीक, कीमत भी आई सामने
फोटो और वीडियो के लिए मोबाइल फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50 एमपी का प्राइमरी सेंसर और 2 एमपी का सेकेंडरी लेंस दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 12एमपी का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर मौजूद हो सकता है।
अपकमिंग फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें कस्टम बटन भी मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए कैमरा से लेकर वॉल्यूम तक को कंट्रोल किया जा सकेगा।
एचएमडी पल्स 2 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे 20 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है। इसको IP54 की रेटिंग दी जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
स्मार्टफोन कंपनी एचएमडी ने अभी तक पल्स 2 की लॉन्चिंग या फिर कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन की शुरुआती कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। इसके आने से बजट सेगमेंट में Xiaomi, Realme और Vivo जैसी कंपनियों को जोरदार टक्कर मिलेगी।