Published By: Mona Dixit | Published: Jun 15, 2023, 03:39 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया इवेंट आ गया है। इस नए New Lock इवेंट में प्लेयर्स को Sonorous Graffiti Bundle पाने का मौका मिल रहा है। नए वेब इवेंट को इंडियन सर्वर पर लाइव कर दिया गया है। हालांकि, ग्रैंड प्राइज को पाने के लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने होंगे। बंडल के अलावा, प्लेयर्स अन्य रिवॉर्ड जैसे parachute skin और loot box भी पा सकते हैं। इस इवेंट के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स में Sonorous Graffiti Bundle वाला नया Lock On इवेंट कल यानी 14 जून को शुरू हो चुका है। यह 20 जून तक चलेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए काफी समय है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लेयर्स को सिंगल शॉट की कीमत 25 डायमंड और 5 पैक की कीमत 125 डायमंड देनी होगी। पूरे प्राइज पूल की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
इस इवेंट में प्लेयर्स को कब कौन सा आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा, यह फिक्स नहीं है। हर लॉक पिक करने पर गेमर्स को एक रेंडम आइटम दिया जाएगा। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
इसके अलावा भी गेम में एक और इवेंट चल रहा है। फ्री फायर मैक्स में एक नया Punk Guitar Skyboard event आया है। इसकी शुरुआत कल यानी 13 जून, 2023 से हो चुकी है। इवेंट गेम में 19 जून तक चलेगा। इसके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को तय संख्या में दुश्मनों को मारना होगा।