comscore

Garena Free Fire MAX Defence Training इवेंट लाइव, Gloo Wall - Sharingan Theme के लिए ऐसे करें Claim

Garena Free Fire MAX में एक नया Defence Training इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को Gloo Wall - Sharingan Theme के साथ-साथ और भी कई धमाकेदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 28, 2025, 12:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को Sharingan थीम वाली ग्लू वॉल पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को इसके लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में एक नए इवेंट defence Training इवेंट के तहत लाया गया है। आपको बता दें कि इस समय गेम में Naruto Shippuden के तहत कई इवेंट लाए जा रहे हैं। इनके जरिए प्लेयर्स एक से एक धमाल आइटम पा सकते हैं। आइये, नए इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहे Popstar By Night बंडल समेत कई धाकड़ आइटम, ऐसे करें क्लेम

Garena Free Fire MAX Defence Training Event

Garena Free Fire MAX Defence Training इवेंट आज यानी 28 जनवरी, 2025 को शुरू हो गया है। यह इवेंट 9 फरवरी, 2025 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को Gamatatsu, Gold Royale Voucher और Gloo Wall – Sharingan Theme रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। इन्हें पाने के लिए गेमर्स को कुछ टास्क पूरा करना होगा। अलग-अलग आइटम को पाने के लिए प्लेयर्स को विभिन्न टास्क पूरे करने होंगे। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 7 March 2026: लेटेस्ट कोड आउट, फ्री में मिलेंगे Skin-Bundle जैसे ढेरों आइटम

टास्क और रिवॉर्ड लिस्ट

  • Gamatatsu को पाने के लिए प्लेयर्स को BR Ranked में तीन बार टॉप 3 पर पहुंचना होगा। या फिर वे 300 मिनट BR/CS Ranked खेलकर भी इस रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं।
  • BR Ranked में पांच बार टॉप 3 पर पहुंचने या फिर 600 मिनट BR/CS Ranked खेलने वाले को रिवॉर्ड के तौर पर Gold Royale Voucher दिया जा रहा है।
  • BR Ranked में दस बार टॉप 3 पर पहुंचकर या फिर 1200 मिनट BR/CS Ranked खेलकर गेमर्स रिवॉर्ड में Gloo Wall – Sharingan Theme पा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टास्क पूरा करने के बाद रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को क्लेम करना होगा। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 6 March 2026: आज मिलेंगे भर-भर के फ्री रिवॉर्ड्स, ऐसे करें तुरंत क्लेम

रिवॉर्ड के लिए कैसे करें क्लेम (How to Claim for Reward?)

ऊपर बताए गए टास्क पूरे करने के बाद इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड के लिए प्लेयर्स को क्लेम करना होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • क्लेम करने के लिए गेमर्स को अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन करें और फिर लॉबी में जाएं। अब गेमर्स को लेफ्ट साइड में Events का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करते ही प्लेयर्स नए सेक्शन में पहुंच जाएंगे। यहां पर उन्हें Naruto Shippuden टैब पर क्लिक करना है।
  • अब वे Defense Training पर क्लिक करें। यहां से वे इवेटं पेज पर पहुंच जाएंगे।

अब राइट साइड में आपको सभी रिवॉर्ड की लिस्ट मिलेगी। आप रिवॉर्ड के सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।