Free Fire Max गेमर्स के लिए अच्छी खबर, आधे दाम में मिल रहा Number 1 Emote
Free Fire Max में Stereo Noisemaker (Bottom) से लेकर Number 1 Emote तक मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि इन सभी आइटम को Daily Special से आधे दाम में खरीदा जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Jan 10, 2026, 10:37 AM (IST)
Free Fire Max खेलने वालों के लिए गेम मेकर Garena ने एक बार फिर Daily Special को अपडेट कर दिया है, जहां से वेपन स्किन, इमोट, ग्लू वॉल, बंडल और आउटफिट जैसे अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव आइटम्स को बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है। इस स्टोर से खरीदारी करने पर डायमंड बचते हैं। साथ ही, एक्सक्लूसिव आइटम को क्लेम का पूरा चांस मिलता है।
Free Fire Max Daily Special
फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल बहुत खास स्टोर है। इस स्पेशल स्टोर को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया गया है। इसमें मिलने वाले गेमिंग आइटम पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इससे आइटम्स को आधे दाम में खरीदा जा सकता है। हम यहां आपके लिए आज मिलने वाले आइटम की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपकी पहली पसंद बन सकते हैं और आप उन्हें कम कीमत में अनलॉक कर सकते हैं।
Daily Special Items
कैसे खरीदें आइटम ?
यहां फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल से आइटम खरीदने के स्टेप बताए गए हैं :
- अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।
- होम स्क्रीन पर बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको डेली स्पेशल मिलेगा, उस पर टैप कीजिए।
- अब आपकी स्क्रीन पर डेली स्पेशल स्टोर ओपन हो जाएगा।
- यहां आप जिस आइटम को खरीदना चाहते हैं, उस पर टैप करें।
- फिर परचेज बटन दबाएं।
- इसके बाद गेमिंग आइटम अनलॉक हो जाएगा।
ध्यान में रखने वाली बात
फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल रोज अपडेट होता है। इस वजह से स्टोर में मिलने वाले गेमिंग आइटम भी बदल जाते हैं। इसलिए गेमर्स को डेली स्पेशल से आइटम्स को जल्द से जल्द खरीदने का सुझाव दिया जाता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।