comscore

Free Fire Max Login Mission: बिना डायमंड के मिल रहे 1000 Gold Coins और वाउचर, अभी करें क्लेम

Free Fire Max का LOGIN MISSION इवेंट बेहद खास है। इसमें बिना डायमंड के गोल्ड कॉइन और लक रॉयल वाउचर क्लेम किए जा सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 18, 2025, 03:36 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max और Squid Game का कोलैब्रेशन इस समय चर्चा में बना हुआ है। इस साझेदारी के तहत गेम में कई गेमिंग इवेंट लाइव किए गए हैं, जिनमें से एक Login Mission है। इसमें गोल्ड कॉइन, लक रॉयल और गोल्ड रॉयल वाउचर फ्री में दिए जा रहे हैं। इन गेमिंग आइटम के साथ लैग पॉकेट और स्क्विड गेम बैनर भी बिना गेमिंग करेंसी Diamonds के क्लेम किया जा सकता है। news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहे Popstar By Night बंडल समेत कई धाकड़ आइटम, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max LOGIN MISSION

Free Fire Max का लॉग-इन मिशन एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इस इवेंट में टास्क दिया गया है, जिसे पूरा करने पर गोल्ड कॉइन से लेकर स्क्विड गेम बैनर तक इनाम के रूप में दिया जा रहा है। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में इवेंट के टास्क और मिलने वाले रिवॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप पा सकेंगे। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 7 March 2026: लेटेस्ट कोड आउट, फ्री में मिलेंगे Skin-Bundle जैसे ढेरों आइटम

Task

इवेंट के नाम को देखकर पता चलता है कि इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड को पाने के लिए लॉग-इन करना होगा। नीचे रिवॉर्ड की पूरी लिस्ट दी गई है। साथ ही, यह भी बताया गया है कि कितनी बार लॉग-इन करने पर क्या मिलेगा। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 6 March 2026: आज मिलेंगे भर-भर के फ्री रिवॉर्ड्स, ऐसे करें तुरंत क्लेम

Rewards

  • दिन में एक बार लॉग-इन करने पर 500 गोल्ड कॉइन मिल रहे हैं।
  • दिन में दो बार लॉग-इन करने पर 1000 गोल्ड कॉइन दिए जा रहे हैं।
  • दिन में तीन बार लॉग-इन करने पर गोल्ड वाउचर मिल रहा है।
  • दिन में चार बार लॉग-इन करने पर लक रॉयल वाउचर दिया जा रहा है।
  • दिन में पांच बार लॉग-इन करने पर लैग-पॉकेट मिल रही है।
  • दिन में छह बार लॉग-इन करने पर गोल्ड रॉयल वाउचर दोबारा दिया जा रहा है।
  • दिन में सात बार लॉग-इन करने पर लक रॉयल वाउचर मिल रहा है।
  • दिन में आठ बार लॉग-इन करने पर स्क्विड गेम बैनर दिया जा रहा है।

ऐसे करें क्लेम

ऊपर बताए गए रिवॉर्ड को पाने के लिए यहां बताए गए स्टेप को फॉलो करें :

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

1. अपने एंड्रॉइड फोन में Free Fire Max गेम ओपन कर लें।
2. इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. टास्क लिस्ट के आगे क्लेम बटन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
4. इसके बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।