Free Fire Max में UNLIMITED VOID इमोट मिल रहा फ्री, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire Max में UNLIMITED VOID इवेंट लाइव हो गया है। इसमें अनलिमिटेड वॉइड इमोट और स्पेशल टोकन मिल रहे हैं। इन्हें स्पिन करके प्राप्त किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 16, 2026, 12:33 PM (IST)

Free Fire Max OB52 Update के बाद से गेम में काफी कुछ बदल गया है। जहां एक तरफ नई लोकेशन, कैरेक्टर को जोड़ा गया है, तो दूसरी तरफ अधिक संख्या में गेमिंग इवेंट लाइव किए गए हैं। इन सभी में एक्सक्लूसिव गेमिंग आइटम ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इनमें से एक UNLIMITED VOID है। यह एक Faded Wheel इवेंट है। इसमें स्पिन करके अनलिमिटेड वॉइड इमोट और पेट फूड को क्लेम किया जा सकता है। इसके अलवा, Jujutsu Universal Token मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max UNLIMITED VOID

फ्री फायर मैक्स में अनलिमिटेड वॉइड को हाल ही में लाइव किया गया है। यह शानदार इवेंट अगले 10 से 12 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान प्लेयर्स स्पिन करके प्रीमियम रिवॉर्ड्स जैसे Unlimited Void व Cube Fragment आदि पा सकते हैं। इसके साथ स्पेशल टोकन को भी अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Prizes

  • Unlimited Void Emote
  • Cube Fragment
  • Pet Food
  • Jujutsu Universal Token

कैसे करें रिवॉर्ड्स क्लेम ?

यह एक फेडेड व्हील इवेंट है। इससे ईनाम पाने के लिए सबसे पहले गेमर्स को उन दो आइटम को चुनना होगा, जिसे वे प्राप्त नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे। फिर स्पिन बटन एक्टिवेट होगा, जिसे दबाकर स्पिन किया जा सकेगा। इसके लिए 4 डायमंड खर्च करने होंगे।

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।

2. स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको टॉप पर अनलिमिटेड वॉइड इवेंट मिलेगा, उस पर टैप कीजिए।

4. अब आपकी स्क्रीन पर इवेंट विंडो होगी।

5. फिर स्पिन बटन दबाएं।

6. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

काम की बात

फेडेड व्हील इवेंट में क्लेम किए गए आइटम को दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता है। हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी। इसका मतलब है कि आपको अधिक डायमंड खर्च करने होंगे।

FAQs

1. फ्री फायर मैक्स में इवेंट क्यों लाइव किए जाते हैं ?

Ans. गरेना फ्री फायर मैक्स में गेमर्स को फायदा पहुंचाने के लिए इवेंट लाइव करता है।

2. फ्री फायर मैक्स को कब लॉन्च किया गया ?

Ans. फ्री फायर मैक्स को साल 2021 में लॉन्च किया गया था।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।