Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Sep 11, 2023, 06:47 PM (IST)
Free Fire India गेम का इंतजार खत्म हो गया है। इस गेम को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे अगले सप्ताह डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। पिछले महीने 31 अगस्त को Garena ने अपने इस बैटल रॉयल गेम की वापसी कंफर्म की थी। इस गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी। Free Fire पर पिछले साल 14 फरवरी 2022 को बैन लगा था। बैन लगने के बाद से फ्री फायर फैंस इसकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
भारत सरकार ने फ्री फायर गेम पर IT Act 69A के तहत बैन लगाया था। बैन होने से पहले इस गेम का डेटा सर्वर भारत से बाहर सिंगापुर में था। अब इस गेम को नए नाम फ्री फायर इंडिया के साथ लॉन्च किया जाएगा। गरेना ने गेम लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए यूजर डेटा की सुरक्षा के लिए इस गेम के सर्वर भारत में ही रखने का फैसला किया है। इस गेम के लोकल डेटा स्टोरेज के लिए गरेना ने Yotta डेटा सर्विसेज के साथ साझेदारी की है। Yotta डेटा सर्विसेज फ्री फायर इंडिया के लिए लोकल क्लाउड होस्टिंग, स्टोरेज और इंफ्रास्ट्रकचर के लिए काम करेगा। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
फ्री फायर इंडिया गेम में स्टैंडर्ड Free Fire गेम के मुकाबले कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। गरेना ने इस गेम में भारतीय फ्लेवर्स जोड़ने के लिए कंपनी ने भारतीय स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज जैसे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री आदि के साथ साझेदारी की है। रिपोर्ट की मानें तो फ्री फायर इंडिया गेम में महेन्द्र सिंह धोनी पर बेस्ड कैरेक्टर Thala को भी जोड़ा जाएगा। Garena ने इसके अलावा गेम में पैरेंटल कंट्रोल, वेरिफिकेशन सिस्टम, टेक-अ-ब्रेक, गेम-प्ले लिमिटेशन जैसे फीचर्स जोड़े हैं। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल
Free Fire India को Google Play Store और Apple App Store से प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। गेम लॉन्च होते ही प्लेयर्स इसे डाउनलोड करके खेल सकते हैं। इस गेम के अब तक 40 मिलियन से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बैन लगने से पहले भी इस गेम के 40 मिलियन यानी करीब 4 करोड़ से ज्यादा एक्टिव प्लेयर्स थे।