BGMI की इंटेंस फाइट में बार-बार मिल रही हार, फॉलो करें ये टिप्स

BGMI में अहम फाइट जीतना आसान नहीं है। कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो इंटेंस लड़ाई को अपने नाम किया जा सकता है। नीचे कुछ टिप्स व ट्रिक्स दिए गए हैं, जो आपके काम आएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Sep 26, 2024, 01:38 PM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में इंटेंस फाइट देखने को मिलती हैं। इनमें सर्वाइव करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इस तरह की लड़ाई में दुश्मन से दो कदम आगे रहने के लिए सही प्लानिंग ही नहीं बल्कि मेडिकल किट और बुलेट की जरूरत पड़ती है। अगर आप बीजीएमआई खेलते हैं और अहम फाइट के दौरान हार जाते हैं, तो टेंशन न लें। हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपको फाइट के दौरान बने रहने में मदद मिलेगी। और पढें: BGMI में बिगनर्स को भी मिलेगा Chicken Dinner, मैच खेलते वक्त फॉलो करें प्रो Tips

BGMI Guide to survive in intense fights

ओपन लोकेशन

बीजीएमआई में इंटेंस फाइट के दौरान ओपन लोकेशन में रहने से दुश्मन आपको आसानी से देख सकता है। इससे आपके नॉक आउट होने की पूरी संभावना है। इस स्थिति से बचने के लिए आप फाइट के दौरान आपपास मौजूद बिल्डिंग या फिर पत्थर की आड़ लें। इससे आप खुद को हील करने के साथ विरोधी पर पलट वार करने का मौका मिलेगा। और पढें: BGMI की लॉन्ग रेंज फाइट में बार-बार मिल रही हार, जीतने के लिए अपनाएं प्रो Tips

वेपन

फाइट में सर्वाइव करने के लिए घातक वेपन की जरूरत पड़ती है। मिड और क्लोज रेंज की फाइट में हाई-फायर रेट वाली AKM और M416 जैसी असॉल्ट गन का इस्तेमाल करें। इससे फायदा विरोधी को भारी नुकसान होगा और आपकी जीत पक्की होगी। और पढें: BGMI की सबसे खास ट्रिक्स, बना देंगी आपको 'चिकन डिनर' चैम्पियन

लूट

लूट के बिना बीजीएमआई की फाइट में बने रहना बहुत मुश्किल है। घातक फाइट्स में जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में मेडिकल किट और बुलेट होना आवश्यक है। इससे फाइट और गेम में बने रहने में मदद मिलेगी।

हेडफोन

बीजीएमआई खेलते वक्त हेडफोन का जरूर उपयोग करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि कहां गन फायर हुई है। साथ ही, यह भी पता चल जाएगा कि दुश्मन आपके आसपास है या नहीं। इससे आप फाइट के दौरान विरोधी को पूरी टक्कर दे पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।