BGMI की लॉन्ग रेंज फाइट में बार-बार मिल रही हार, जीतने के लिए अपनाएं प्रो Tips

BGMI में लॉन्ग रेंज की फाइट बहुत टफ होती हैं। इनमें जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं है। नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप प्रो-स्नाइपर बन सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Dec 06, 2025, 01:25 PM (IST)

और पढें: BGMI की इन बेस्ट सेटिंग और स्ट्रैटेजी से अपना गेमप्ले बनाए बेहतर

BGMI (Battlegrounds Mobile India) शानदार मल्टी-प्लेयर एक्शन मोबाइल गेम है। इसमें जीतने के लिए लगातार दुश्मनों को नॉक आउट करके आगे बढ़ना पड़ता है। इसमें विभिन्न प्रकार की फाइट्स देखने को मिलती हैं। इनमें सबसे मुश्किल लॉन्ग रेंज की लड़ाई है, जिसमें जीतने के लिए सही स्किल (Skills) की जरूरत पड़ती है। हालांकि, ज्यादातर खिलाड़ी लंबी दूरी की फाइट में हार जाते हैं। ऐसे ही प्लेयर्स के लिए हमने यहां कुछ टिप्स (Tips) दिए हैं, जो उनके बहुत काम आएंगे और प्रो-स्नाइपर (Sniper) बनने में मदद मिलेगी। और पढें: BGMI में Smooth Gameplay के लिए 7 Best Graphics Settings

BGMI Tips

वेपन

बीजीएमआई में लॉन्ग रेंज फाइट जीतनी है, तो सही स्नाइपर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इस तरह की फाइट के लिए आप Kar98k, M24 और AWM का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका डैमेज रेट बहुत हाई है। इनके उपयोग से किल निकालना भी बहुत आसान हो जाता है।

8x स्कोप

बीजीएमआई में मिलने वाला 8x स्कोप बहुत काम का पार्ट है। इस अटैचमेंट के बिना लॉन रेंज की फाइट्स नहीं लड़ी जा सकती है। इससे दूर बैठे विरोधी को एक शॉट में नॉक आउट किया जा सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसे सही से यूज करने के लिए कड़ा अभ्यास करना पड़ता है।

हाई लोकेशन

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के मैप्स (Maps) में हाई-लोकेशन होती हैं। इनकी खासियत है कि यहां से दुश्मन को साफ देखा जा सकता है और उसे आसानी से ट्रैक भी किया जा सकता है। इसके साथ कवर भी मिलता है। इन लोकेशन पर रहने से लॉन्ग रेंज फाइट जीती जा सकती हैं।

सेफ जोन

BGMI में सेफ जोन समय के साथ घटता रहता है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सेफ जोन में बने रहना पड़ता है। इस दौरान ऐसी बिल्डिंग या लोकेशन को भी खोजना चाहिए, जहां से दुश्मन पर दूर बैठकर नजर रखी जा सके और मौका मिलने पर हमला किया जा सके। इससे किल निकालने में आसानी होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।