BGMI की सबसे खास ट्रिक्स, बना देंगी आपको 'चिकन डिनर' चैम्पियन

BGMI यानी Battlegrounds Mobile India जीतना आसान नहीं है। हालांकि, कुछ ट्रिक्स को फॉलो किया जाए, तो जीत अपने नाम की जा सकती है। आइए नीचे जानते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jun 07, 2025, 11:05 AM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) का क्रेज युवाओं के बीच बहुत ज्यादा है। यह गेम अपने ग्राफिक्स, गेमप्ले और शानदार एक्शन की वजह से जाना जाता है। इसे अब केवल खेलने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए खेला जाता है। हालांकि, इस गेम में जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अधिकतक गेमर्स गेम में आते ही नॉक आउट हो जाते हैं। इसलिए हम इस लेख में बीजीएमआई की ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से जीतने में मिलेगी। चलिए जानते हैं... और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

फास्ट लैंड

BGMI में फास्ट लैंड करना बहुत जरूरी है। जो खिलाड़ी गेम में पहले उतरता है, उसके पास पहले हथियार उठाने और दुश्मन पर अटैक करने का मौका होता है। फास्ट लैंड करने के लिए 750 मीटर की दूरी होने पर नीचे की तेजी से स्काईडाइव करें। इससे आप जल्दी लैंड कर जाएंगे। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

जंप+क्राउच कॉम्बो

इस गेम में ज्यादातर प्रो गेमर जंप+क्राउच कॉम्बो ट्रिक का उपयोग करके दुश्मन को नॉक आउट कर देते हैं। इससे दुश्मन का Aim बिगड़ता है और उसके लिए निशाना लगाना मुश्किल हो जाता है। इसे परफॉर्म करने के लिए Jump करते हुए गोली चलाएं और तुरंत नीचे बैठ जाएं। इससे आप आसानी से विरोधी को गेम से बाहर कर पाएंगे। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

कुक्ड ग्रेनेड

कुक्ड ग्रेनेड कमाल की ट्रिक है। बीजीएमआई में इस ट्रिक की मदद से विरोधी को चुटकियों में गेम से बाहर किया जा सकता है। इस ट्रिक के लिए आप ग्रेनेड को तुरंत न फेंके बल्कि 2-3 सेकंड पकड़ कर रखें। इससे फायदा यह होगा कि ग्रेनेड तुरंत ब्लास्ट हो जाएगा और दुश्मन को भागने का मौका नहीं मिलेगा।

स्मोकवॉल

स्मोकवॉल एक खास ट्रिक है, जिससे आप अपने आप को दुश्मन के हमले से बचा सकते हैं। इस ट्रिक को परफॉर्म करने के लिए अपने आसपास 3 से 4 स्मोक ग्रेनेड फेंके। ऐसा करने से आपके आसपास धुएं का गुबार बन जाएगा। इससे आप बचकर निकल जाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।