comscore

Realme के 5000mah बैटरी वाले सस्ते स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से कम

Realme के 5000mAh बैटरी वाले कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में मिल रहे हैं। आज हम 5000mah बैटरी के साथ आने वाले 11 हजार रुपये से कम वाले फोन्स बताने वाले हैं। इन्हें अमेजन से ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 31, 2023, 08:15 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Realme Narzo N53 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • रियलमी के ये फोन्स 8GB तक RAM से लैस हैं।
  • फोन्स को अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme के स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। बजट रेंज सेगमेंट से लेकर प्रीमियम रेंज तक, कंपनी के कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। रियलमी के सस्ते स्मार्टफोन्स ने भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ बनाई हुई है। बजट रेंज में भी कंपनी दमदार बैटरी और प्रोसेसर के साथ-साथ कई शानदार फीचर्स ऑफर करती है। आज हम आपको रियलमी के 5000mAh बैटरी वाले सस्ते स्मार्टफोन बताने वाले हैं। इनकी कीमत 11000 रुपये से कम है। इन्हें अमेजन से खरीदने पर ऑफर भी मिल रहा है। डिटेल के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: 7000mAh बैटरी वाला Realme GT 7T हुआ 5,550 रुपये सस्ता, यहां मिल रही गोल्डन क्रेकर डील

Realme के 5000mAh बैटरी वाले सस्ते स्मार्टफोन

Realme Narzo N53

रियलमी के इस फोन में 6GB तक RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन 50MP AI मेन कैमरे से लैस है। फोन का 6GB RAM वाला वेरिएंट अमेजन पर 10,999 रुपये का मिल रहा है। इस पर 200 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी है। साथ ही, स्मार्टफोन को अमेजन से मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है। news और पढें: Best Smartphones under 15000: मम्मी-पापा के लिए बेस्ट रहेंगे ये बजट फोन, मिलेगी 6400mAh बैटरी

Realme narzo N55

लिस्ट में रियलमी नार्जो का एक और स्मार्टफोन शामिल है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

इसके अलावा फोन में 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है। इसकी कीमत 10,999 रुपये से शुरू है। अमेजन से फोन को 528 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है।

Realme C55

रियलमी सी सीरीज का यह फोन भी 5000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू है। इसमें 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 64MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। HDFC बैंक के कार्ड पर अमेजन 500 रुपये की छूट दे रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource