Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 05, 2026, 03:41 PM (IST)
Best Women’s Day Gift ideas: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) सेलिब्रेट किया जाने वाला है। अगर आप इस दिन अपनी जिंदगी में मौजूद खास महिला को खुश करने के लिए उन्हें कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज के समय में सिर्फ फूल-चॉकलेट देकर ही नहीं बल्कि डिजिटल युग की स्मार्ट महिलाओं को स्मार्ट व उपयोगी टेक गैजेट्स देकर उनके लिए इस दिन को खास बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको 10,000-20,000 रुपये खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। जी हां, आप मात्र 1000 रुपये से कम के खर्च मेम Amazon से शानदार व उपयोगी टेक गिफ्ट चुन सकते हैं। यहां देखें 1000 रुपये से कम में आने वाले कुछ बेस्ट गिफ्ट आइटम्स। और पढें: 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M17 मात्र 492 रुपये महीने पर होगा आपका, यहां मिल रहा सुनहरा Offer
JioTag Air स्मार्ट डिवाइस ट्रैकर है। अगर आपकी पसंदीदा महिला अपना कीमती सामान जैसे बैग, पर्स, सूटकेस कहीं भी रखकर भूल जाती हैं, तो आप उन्हें यह स्मार्ट टैग गिफ्ट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस टैग की कीमत सिर्फ 749 रुपये है, जिसे आप Amazon से खरीद सकते हैं। यह डिवाइस 15 मीटर तक की इंडोर व आउटडोर रेंज में डिवाइस को ट्रैक करने की क्षमता रखता है। जैसे ही आप इस टैग को अपने कीमती सामान पर लगाते हैं, तो आप Find My App में प्ले साउंड बटन दबा सकते हैं। यह डिवाइस 120db साउंड क्रिएट करता है और बताता है कि आपका सामान कहां है। और पढें: आज से शुरू हुई iQOO 15R की सेल, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
इसके अलावा, आप अपनी पसंदीदा महिला को Noise Pulse 2 Max स्मार्टवॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह सिर्फ लुक ही नहीं बल्कि फीचर्स में भी काफी स्मार्ट है। इस स्मार्टवॉच को आप अमेजन से 971 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 1.85 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, इसमें कई वुमेन हेल्थ व फिटनेस फीचर्स का भी एक्सेस मौजूद है।
हेडफोन भी वुमेन डे गिफ्ट के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। pTron Studio Evo को आप अमेजन से सिर्फ 798 रुपये में खरीद सकते हैं। यह एक वायरलेस ओवर ईयर हेडफोन है, जिसके साथ Mic मिलता है। इसमें 40mm Dynamic ड्राइवर्स दिए गए हैं। सिंगल चार्ज पर यह हेडफोन पर 70 घंटे तक का प्लेटाइम प्रोवाइड करते हैं।