Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Jan 23, 2024, 11:19 AM (IST)
Amazon पर एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। इन स्मार्टवॉच को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। अगर आप अपने लिए मजबूत स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां रग्ड स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 2 हजार से कम में खरीद सकेंगे। इन स्मार्टवॉच की बॉडी काफी मजबूत है। इनमें ब्लूटूथ कॉलिंग, स्पोर्ट्स मोड और हार्ट-रेट ट्रैकर जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। आइये, इन स्मार्टवॉच पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Mothers Day Gift Idea: मां की फिटनेस और हेल्थ का ख्याल रखेंगी ये Smartwatches, कीमत 5000 रुपये से कम
इस रग्ड स्मार्टवॉच का डिजाइन स्पोर्टी है। इसकी बॉडी काफी मजबूत है। इसमें क्राउन बटन और कॉलिंग फंक्शन मिलता है। इसमें 1.39 इंच का अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। और पढें: Smartwatch under 5000: ब्लूटूथ कॉलिंग वाली बेस्ट स्मार्टवॉच, कीमत 5 हजार से कम
इस स्पोर्टी रग्ड स्मार्टवॉच इमपेक्ट रसिस्टेंट बॉडी है। यानी कि गिरने पर भी यह खराब नहीं होगी। इसमें क्राउन बटन दिया गया है, जिससे आप आसानी से वॉच को ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और 1.32 इंच का गोल डिस्प्ले मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकर और फीमेल साइकल ट्रैकर दिया गया है। इसकी बैटरी 7 दिन तक चलती है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है।
इस रग्ड स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 320 x 385 पिक्सल है। इसमें क्राउन बटन लगा है। इसमें ऑटो-स्ट्रेस मॉनिटर और ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है। इसमें 10 से अधिक एडवांस्ड स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह वॉच हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैक करने में सक्षम है। इस स्मार्टवॉच को अमेजन से 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
फायर-बोल्ट की यह रग्ड स्मार्टवॉच 1.39 इंच के गोल डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। फिटनेस ट्रैक करने के लिए स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। यह हार्ट-रेट मॉनिटर करने में सक्षम है। इसकी बॉडी काफी मजबूत है और बैटरी सिंगल चार्ज में 4 से 5 दिन तक चलती है। इसको IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें जीपीएस भी दिया गया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है।