Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 24, 2024, 12:20 PM (IST)
Amazon Mega Tablet Days: Apple से Samsung तक, कई कंपनियों के मंहहे टैबलेट को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Mega Tablet Days सेल चल रही है। इस सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, टैबलेट को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। आप अपने पुराने टैबलेट को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। आइये, टैबलेट्स पर मिल रहे ऑफर्स जानते हैं। और पढें: Tablets under 35000 on Amazon: OnePlus से लेकर Apple iPad तक, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आते हैं ये टैब
एप्पल के इस टैबलेट 10.9 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है। इसमें WiFi-6 मिलता है। टैबलेट के बैक साइड में 12MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। टैबलेट फुल चार्ज में पूरा दिन चलता है। इसमें टच आईडी जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस 64GB स्टोरेज के साथ आता है। टैबलेट में A14 Bionic चिप दिया गया है। इसकी कीमत 34,900 रुपये है। इसे 1692 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। SBI के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: 2026 में Apple मचाएगा तहलका, Foldable iPhone से लेकर iPhone 18 तक ये प्रोडक्ट्स करेगा लॉन्च
और पढें: iPhone 17 के बाद अब Apple अपने अगले M6 Chip वाले iPad Pro में ला सकता है ये खास टेक्नोलॉजी, मिलेगा ये बड़ा फायदा
इस टैबलेट में 10.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसे बढ़ाया भी जा सकता है। यह S Pen सपोर्ट के साथ आता है। इसमें वाई-फाई और IP68 रेटिंग मिलती है। इसके बैक में 8MP और फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है। टैबलेट Exynos 1380 चिप के साथ आता है। टैबलेट 8000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस डुअल सिम स्पोर्ट से लैस है। इसकी कीमत 34,999 रुपये है। इसे 1697 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। HSBC के कार्ड पर 4000 रुपये का डिस्काउंट है।
शाओमी के इस टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। यह HyperOS पर रन करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2.8k+ रेजलूशन वाला 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट Vision Atmos और क्वाड स्पीकर से लैस है। इसमें 6GB RAM के साथ 128G इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टैबलेट में 8840mAh की बैटरी और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके बैक साइड में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 26,999 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट है।