Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 20, 2024, 01:06 PM (IST)
Amazon Holi Fest के तहत स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक, कई प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। इसके अलावा, लैपटॉप्स को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग और lenovo समेत कई कंपनियों के लैपटॉप्स पर छूट दी जा रही है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है। इन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, लैपटॉप्स को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। लैपटॉप्स की कीमत और मिल रहे ऑफर्स जानने के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Dell ने भारत में लॉन्च किए 3 नए Gaming Laptop, Nvidia के ग्राफिक्स कार्ड और Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से है लैस
इस लैपटॉप में Core i5 13th Gen 1335U प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है। इसमें 15.6 इचं का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजलूशन 1920 x 1080 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB Type-C, 2 USB 3.2, 1 HDMI, MicroSD स्लॉट दिया गया है। इसकी कीमत 59,900 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 5000 रुपये की छूट है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स
और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
Lenovo IdeaPad Gaming 3 लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह Windows 11 पर रन करेगा। इसमें 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप का वजन 2.32 किलोग्राम है। इसमें AMD Ryzen 7 6800H प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप की कीमत 66,990 रुपये है। SBI के कार्ड पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है।
इस लैपटॉप में Intel 12th Gen. i7-12650H प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है। इसमें 8GB RAM के साथ 1TB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसका वजन 2.25 किलोग्राम है। इसमें Nvidia GeForce RTX4060 मिलता है। लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 94,990 रुपये है। Amazon Sale में SBI के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इन सभी लैपटॉप्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही, इन्हें No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।