Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 11, 2023, 10:48 AM (IST)
Amazon पर Great Indian Festival Sale खत्म हो गई है। हालांकि, सेल खत्म होने के बाद भी लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन कुछ चुनिंदा कार्ड पर बंपर छूट दे रही है। स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और टैबलेट तक कई आइटम को अभी भी सस्ते में खरीदने का मौका है। आज हम 50 हजार से कम वाले लैपटॉप पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताने वाले हैं। इसमें सैमसंग, Lenovo, Acer और Dell के लैपटॉप शामिल हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: 32 inch Smart TV Under 10000 on Amazon: फोन की कीमत में आने वाले टीवी, 10 हजार से कम में मिलेंगे धांसू फीचर
इस लैपटॉप में Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस 16GB RAM और 512GB स्टोरेज से लैस है। इसमें 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है। इसका वजन 1.69 किलोग्राम है। यह Windows 11 पर रन करता है। इसकी कीमत 52,990 रुपये है। Yes बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये तक की छूट है। और पढें: Amazon Gaming Fest: गेमिंग लैपटॉप की कीमतें हुई धड़ाम, सेल के दौरान 70 प्रतिशत तक का Discount
और पढें: Smartwatch under 5000: ब्लूटूथ कॉलिंग वाली बेस्ट स्मार्टवॉच, कीमत 5 हजार से कम
Intel Core i5 11th Gen प्रोसेसर वाले इस गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है। इसमें बैकलाइट कीबोर्ड मिल रहा है। लैपटॉप की कीमत 44,990 रुपये है। Yes बैंक के कार्ड प 1250 तक की छूट है।
सैमसंग के इस लैपटॉप में Intel 12th Gen core प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप 8GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें Windows 11 दी गई है। लैपटॉप का वजन 1.55 किलोग्राम है। बैकलाइट कीबोर्ड वाले इस लैपटॉप की कीमत 54,990 रुपये है। Yes बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये तक की छूट है।
Windows 11 वाले इस लैपटॉप में 16GB RAM दी गई है। इसके अलावा लैपटॉप में 512GB स्टोरेज मिलता है। इसका वजन 1.7 किलोग्राम है। लैपटॉप 15.6 Full HD डिस्प्ले से लैस है। इसमें Intel Core i5 12th Gen प्रोसेसर मिलता है। लैपटॉप की कीमत 43,790 रुपये है। Yes बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये तक का डिस्काउंट है।
इन लैपटॉप को मासिक किस्त यानी EMI पर खरीद सकते हैं। लैपटॉप्स पर अच्छा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।