Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 29, 2024, 12:33 PM (IST)
Amazon Deals 2024: अमेजन डील के तहत 12GB RAMM स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। रियलमी, रेडमी और पोको के हैंडसेट पर छूट है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर भी बंपर छूट मिलेगी। साथ ही, इन्हें No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। आइये, स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं। और पढें: Poco C85x 5G की भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, डिजाइन भी आया सामने
रेडमी के इस स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह फोन का टॉप वेरिएंट है। स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 6080 6nm Octa-core प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 108MP का मेन कैमरा मिलता है। डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस है। यह 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। फोन 6.67 इंच का Full HD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 21,999 रुपये है। फोन को अमेजन से खरीदने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा। और पढें: Realme C83 5G हुआ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
और पढें: 10001mAh बाहुबली बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Realme Narzo Power 5G ने मारी एंट्री, तस्वीरों में देखें First Look
Realme के इस 5G स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन 6.7 इंच के फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। डिवाइस Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 67 W SUPERVOOC चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत अमेजन पर 32,214 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट है।
पोको के इस 5G स्मार्टफोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन में 6.67 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस 108MP का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी से लैस है। डिवाइस Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन की कीमत 17,988 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इन सभी स्मार्टफोन पर बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इन हैंडसेट को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।