Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 19, 2024, 10:03 AM (IST)
108MP Camera Phones on Amazon: सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई अच्छे कैमरा सेंसर्स वाले फोन खरीदने की चाह रखते हैं। हालांकि, अब वो जमाने गए कि आपको अच्छे कैमरा फोन के लिए अपनी जेब खाली करनी पड़ती थी। मार्केट में अब बजट रेंज के अंदर भी अच्छे कैमरे वाले फोन्स की भरमार है। आज हम आपको 108MP कैमरे वाले कुछ सबसे सस्ते फोन की जानकारी यहां देने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन सस्ते फोन को अमेजन डील्स के जरिए और भी कम दाम में खरीदा जा सकेगा। और पढें: Best Women's Day Gift ideas: 1000 से कम के टेक गिफ्ट्स, महिला दिवस गिफ्ट्स के लिए रहेंगे बेस्ट
realme C53 स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 7,940 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 11,999 रुपये लिस्ट है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.74 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Unisoc T612 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP कैमरा दिया गया है। और पढें: 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M17 मात्र 492 रुपये महीने पर होगा आपका, यहां मिल रहा सुनहरा Offer
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 19,999 रुपये लिस्ट है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये का ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस फोन में 6.72 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का ही मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
TECNO POVA 6 PRO 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 22,999 रुपये लिस्ट है। इस फोन पर अलग से HDFC बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो टेक्नो फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।