Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 29, 2024, 06:19 PM (IST)
10000mAh Power Bank on Amazon: डिजिटल दौर में हमारे ज्यादा से ज्यादा काम एक स्मार्टफोन पर निर्भर करते हैं। वो चाहे दोस्तों को मैसेज करना हो या फिर कॉल करना हो, UPI के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करनी हो या फिर एंटरटेनमेंट के लिए ट्रैवलिंग के दौरान फोन पर अपनी फेवरेट फिल्म व सीरीज देखनी हो… इन सब कामों से आपके फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो जाती है। अगर आप हर जगह अपने साथ चार्जर कैरी नहीं करते हैं, तो आपके लिए पावर बैंक स्मार्टफोन बैटरी सेवर साबित होगा। पावर बैंक के जरिए आप तुरंत फोन को चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, अपनी फेवरेट फिल्म देखते हुए फोन को पावर बैंक के जरिए चार्जिंग पर लगा सकते हैं, जिससे इसकी बैटरी खत्म नहीं होगी। यहां देखें 649 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाले 10,000mAh बैटरी वाले बेस्ट पावर बैंक। और पढें: 007 First Light के बाद बड़ा बदलाव, अब Amazon बनाएगा नए James Bond गेम्स
Amazon Basics 10000mAh 10W Power Bank को Amazon के जरिए 649 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-ए पोर्ट मिलता है। इसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। और पढें: 10,000 रुपये से कम में मिल रहे दमदार Air Coolers, गर्मी हो जाएगी छूमंतर
Portronics Luxcell B 10K 10000 mAh 22.5W Fast Charging Power Bank को Amazon के जरिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 899 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पावर बैंक में भी 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है। इस पावर बैंक में आपको पांच शानदार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Ambrane 10000mAh Slim Power Bank को Amazon के जरिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पावर बैंक में भी 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
pTron Dynamo 10000mAh 22.5W Power Bank को अमेजन के जरिए 38 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पावर बैंक में भी 10,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।