comscore

Elon Musk का धांसू XChat App जल्द होने वाला है लॉन्च, सिर्फ इन Devices ही मिलेगा, जानें फीचर्स

Elon Musk की कंपनी X जल्द ही अपना नया XChat ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह एक स्टैंडअलोन मैसेजिंग ऐप होगा, जो खासतौर पर प्राइवेसी और सिक्योर चैटिंग के लिए बनाया गया है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 13, 2026, 12:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Elon Musk की कंपनी X जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया स्टैंडअलोन मैसेजिंग ऐप ‘XChat’ लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह ऐप 17 अप्रैल को iPhone और iPad यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है। ऐप को अभी App Store पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है, जिससे यूजर्स इसे पहले से बुक कर सकते हैं और रिलीज होते ही यह अपने-आप डाउनलोड हो जाएगा।

XChat में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलेंगे?

XChat को सिर्फ एक चैट ऐप नहीं बल्कि एक एडवांस्ड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐप पूरी तरह से End-to-End Encryption सपोर्ट करेगा, जिससे भेजे गए मैसेज सिर्फ भेजने वाले और रिसीव करने वाले ही पढ़ सकेंगे। इसके अलावा इसमें यूजर्स को मैसेज एडिट और डिलीट करने की सुविधा भी मिलेगी। अगर कोई मैसेज डिलीट किया जाता है, तो वह सभी चैट से हट जाएगा। ऐप में स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने का फीचर भी होगा, जिससे कोई व्यक्ति आपकी चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा और प्राइवेसी और मजबूत होगी।

क्या XChat में Disappearing Messages और ग्रुप फीचर भी होगा?

इस ऐप की एक और खास बात इसका Disappearing Messages फीचर है। यूजर्स चाहें तो अपने मैसेज को सिर्फ 5 मिनट बाद ऑटोमैटिक डिलीट होने के लिए सेट कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए यूजफुल हो सकता है जो संवेदनशील या फेक जानकारी शेयर करते हैं। इसके अलावा XChat में बड़े ग्रुप चैट्स का सपोर्ट भी मिलेगा, जिसमें लगभग 481 लोगों तक को एक साथ जोड़ा जा सकता है। साथ ही इसमें क्रॉस-डिवाइस कॉलिंग फीचर भी होगा, जिससे यूजर्स अलग-अलग डिवाइस पर आसानी से कॉल कर सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

किन Devices पर काम करेगा ये App?

कंपनी के अनुसार यह नया ऐप पूरी तरह प्राइवेसी पर फोकस करेगा और इसमें कोई Ads नहीं होंगे। साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि ऐप यूजर्स को ट्रैक भी नहीं करेगा, जिससे यह एक सुरक्षित और प्राइवेट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन सकता है। Apple के iOS और iPadOS 26 या उससे ऊपर वाले डिवाइस पर यह ऐप काम करेगा।