Published By: Mona Dixit | Published: Mar 07, 2023, 10:20 AM (IST)
WhatsApp rolling out 'multi-selection' feature for messages on Windows beta
WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है। नए अपडेट में सामने आया है कि मेटा के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक नए फीचर्स expiring groups पर काम कर रहा है। फीचर को स्पेस बचाने के लिए एक अतिरिक्त टूल के तौर पर लाया जा रहा है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे पेश किया जाएगा। आइये, व्हाट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर के बारे में जानते हैं। और पढें: Meta का बड़ा कदम, WhatsApp, Facebook और Messenger पर स्कैमर्स की छुट्टी, लॉन्च हुआ नया सुरक्षा फीचर
लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, TestFlight ऐप पर iOS 23.5.0.70 update के लिए WhatsApp beta रिलीज किया गया है। इसमें एक नया फीचर सामने आया है। और पढें: WhatsApp लाया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, माता-पिता को मिलेगा बच्चों के अकाउंट पर पूरा कंट्रोल
कंपनी Expiring groups नाम के एक नए फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर भविष्य में आने वाले अपडेट में यूजर्स को उनके ग्रुप के लिए एक तारीख सेट करने की सुविधा देगी। तारीख निकल जाने के बाद यूजर उस ग्रुप को क्लीन कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द मिल सकते हैं ये 5 नए कमाल के फीचर्स
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें बताया है कि यह नया फीचर किस तरह काम करेगा। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, व्हाट्सऐप ग्रुप इंफो के तहत एक नया ऑप्शन देने पर काम कर रहा है। इस फीचर के रिलीज होने के बाद यूजर्स कई ऑप्शन को सिलेक्ट कर पाएंगे। यूजर्स के पास एक दिन, एक हफ्ते और एक तारीख का ऑप्शन होगा। वे जब ग्रुप को एक्सपायर करना चाहते हैं, वह ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, उनके पास उस एक्सपायरिंग को हटाने की सुविधा भी होगी। ध्यान दें कि यह सिलेक्टशन व्यक्तिगत है क्योंकि यह ग्रुप के अन्य सदस्यों पर लागू नहीं होगा। बता दें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है।
इसे भविष्य में आने वाले ऐप के WhatsApp अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। इसकी मदद से यूजर्स व्हाट्सऐप स्पेस को खाली रख पाएंगे और उन्हें स्टोरेज का समस्या का सामना नहीं करना होगा।