WhatsApp में आने वाले हैं कई धामकेदार फीचर्स, इन यूजर्स के लिए हुए रोल आउट

WhatsApp ने पिछले हफ्ते विंडोज, एंड्रॉयड और iOS के कुछ बीटा यूजर्स के लिए कई धमाल फीचर्स रोल आउट किए हैं। इन्हें आगे आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 19, 2023, 11:06 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp के विंडोज यूजर्स के लिए ऐप वाले फीचर्स रोल आउट हुए।
  • iOS और एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए भी नई फीचर्स आए हैं।
  • कुछ फीचर अभी भी डेवलपमेंट फेज में है।

WhatsApp में यूजर्स को आने वाले अपडेट के साथ कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। पिछले हफ्ते व्हाट्सऐप ने बीटा यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स जारी किए हैं। इन्हें भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। आज हम उन फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp बीटा यूजर्स के लिए आए ये फीचर्स

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी जर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने बीटा यूजर्स के लिए जारी हुए नए फीचर्स के बारे में जानकारी है। पिछले हफ्ते एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के साथ-साथ विंडोज के लिए आए लेटेस्ट अपडेट के साथ नई-नई सुविधाएं जारी की गई हैं, जिन्हें आगे आने वाले समय में सभी के लिए लाया जाएगा। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए आए ये फीचर्स

  • हाल में आए WhatsApp beta for iOS 23.12.0.71 के साथ कुछ यूजर्स को नया चैट अटैचमेंट मेन्यू मिल रहा है। कुछ भी नया शेयर करते समय आइटम सिलेक्ट करने पर यह यूजर को बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा। इसे आगे आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
  • एंड्रॉयड के बाद iOS के कुछ बीटा यूजर्स के लिए स्क्रीन शेयरिंग फीचर आ गया है। WhatsApp beta for iOS 23.12.0.74 इंस्टॉल करने वाले लकी बीटा यूजर इसका यूज कर पा रहे हैं। इस फीचर की मदद से वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर कर पाएंगे।

विंडोज यूजर्स को मिली ये सुविधाएं

  • विडोंज के बीटा यूजर्स को भी सक्रीन शेयरिंग फीचर मिल रहा है। एंड्रॉयड और iOS के साथ-साथ लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी वीडियो कॉल करते समय व्हाट्सऐप यूजर्स अपनी स्क्रीन शेयर कर पाएंगे।
  • स्क्रीन शेयरिंग फीचर्स के साथ-साथ WhatsApp Windows में मैसेज एडिटिंग फीचर भी मिलेगा। यूजर्स 15 मिनट के भीतर फोटो एडिट कर सकेंगे। इसके अलावा, विंडोज के बीटा यूजर्स के लिए आने वाले नए फीचर्स में मिस्ड कॉल के लिए कॉल बैक शॉर्टकट शामिल है।

आने वाला फीचर

WhatsApp beta for Android 2.23.13.5 update से पता चला है कि कंपनी एक नए मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स एक ही अकाउंट में कई व्हाट्सऐप अकाउंट यूज कर सकते हैं और दोनों अकाउंट के बीच स्विच करने के लिए एक नया मेन्यू मिलेगा। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

बिजनेस ऐप का यूज करने वाले व्हाट्सऐप बीटा यूजर्स को भी एक नया यूजर इंटरफेस (UI) मिल रहा है। WhatsApp beta for iOS 23.12.0.73 update इंस्टॉल करने के बाद कुछ यूजर्स को भी फेसबुक और इंस्टग्राम पर अपने स्टेटस अपडेट करने के लिए एक रीडिजाइन इंटरफेस मिल रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।