दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए काम का फीचर ला सकता है। यह फीचर आपको अपने दोस्त का बर्थडे भूलने नहीं देगा। यहां जानें कैसे काम करेगा यह फीचर।

Published By: Manisha
Published: Jul 09, 2026, 08:23 PM (IST)

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इन दिनों एक खास फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काम का साबित होने वाला है, जो अक्सर अपने दोस्तों व परिवारवालों का बर्थडे भूल जाते हैं और उनकी नराजगी का सामना करते हैं। आपकी इसी परेशानी को जल्द ही व्हाट्सऐप दूर करने वाला है। रिपोर्ट की मानें, तो व्हाट्सऐप जल्द Birthday Notification नाम का फीचर लेकर आने वाला है, जो कि उन्हें उनके कॉन्टेक्ट्स के बर्थडे भूलने नहीं देगा। आइए जानते हैं व्हाट्सऐप का यह फीचर कैसे काम करेगा। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो WhatsApp for Android Beta 2.26.27.3 अपडेट में एक नया फीचर देखने को मिला है। इस फीचर का नाम Birthday Notification है, जो कि व्हाट्सऐप यूजर्स को उनके कॉन्टेक्स के बर्थडे भूलने नहीं देगा। यह एक इन-ऐप नोटिफिकेशन फीचर होगा, जिसमें यदि आपके किसी व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट का बर्थडे होगा, तो आपको नोटिफिकेशन के जरिए प्राप्त हो जाएगा। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

इसके अलावा, कंपनी बर्थडे नोटिफिकेशन के लिए नया डेडिकेटेड सेक्शन भी पेश करने वाली है, जिसमें आपके सभी कॉन्टेक्ट्स के बर्थडे की लिस्ट देखने को मिलेगी। आपको बता दें, व्हाट्सऐप पर एज वेरिफिकेशन के लिए बर्थ डेट कलेक्ट की जाती है... इसी के आधार अब कंपनी आपको अपने करीबियों के बर्थडे याद रखने में भी मदद करेगी। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

स्क्रीनशॉट

रिपोर्ट में इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में फीचर से जुड़ी ज्यादा जानकारी रिवील नहीं की गई है। इसमें बस आप व्हाट्सऐप का अपकमिंग सेक्शन देख सकते हैं, जिसमें Birthdays लिखा हुआ है। उम्मीद की जा सकती है कि इस सेक्शन में कॉन्टेक्स के बर्थडे देखने को मिल सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि व्हाट्सऐप सिर्फ उन्हीं लोगों के बर्थडे दिखाएगा, जिन लोगों ने अपने बर्थ डेट व्हाट्सऐप के साथ शेयर की हो। उदाहरण के तौर पर यदि आपने अभी तक व्हाट्सऐप को अपनी बर्थ डेट नहीं बताई है, तो उसके पास आपके जन्मदिन का डेटा मौजूद नहीं होगा।

फिलहाल, व्हाट्सऐप का यह फीचर डेवलपमिंग स्टेज में है। ऐसे में हो सकता है कि लॉन्चिंग तक यह फीचर कई नए अपग्रेड्स के साथ पेश किया जा सके। फिलहाल, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी रिवील नहीं की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।