comscore

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब कॉल नोटिफिकेशन के साथ मिलेगा रिप्लाई बटन

WhatsApp एक ऐसा फीचर रोल आउट कर रहा है, जो यूजर्स को कॉल नोटिफिकेशन के साथ ही रिप्लाई का ऑप्शन भी दे रहा है। इस फीचर को कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 27, 2023, 09:02 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp बीट यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट कर रहा है।
  • अब कॉल नोटिफिकेशन के साथ यूजर्स को रिप्लाई का ऑप्शन मिलेगा।
  • आगे आने वाले अपडेट के साथ इसे सभी लोगों के लिए लाया जाएगा।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp बीटा यूजर्स के लिए एक और नया फीचर Reply With a Message लेकर आया है। इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। नए फीचर की मदद से व्हाट्सऐप कॉल का नोटिफिकेशन आने पर लोगों को अब एक नया रिप्लाई बटन भी मिलेगा। अभी तक यूजर्स को केवल कॉल रिजेक्ट और रिसीव करने का ऑप्शन मिलता है। अब इस नए फीचर की मदद से वे फोन कॉल की तरह ही व्हाट्सऐप कॉल का नोटिफिकेशन आने पर रिप्लाई भी कर पाएंगे। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp Reply With a Message Feature

लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इन नए Reply With a Message फीचर की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Android 2.23.9.16 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद कुछ बीटा यूजर्स के लिए कंपनी कॉल नोटिफिकेशन के साथ एक नया रिप्लाई बटन रोल आउट कर रही है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

इस फीचर की मदद से यूजर्स आने वाले कॉल को आसानी से कट कर पाएंगे। साथ ही उसी समय मैसेज भी भेज पाएंगे कि वे कॉल का आंसर क्यों नहीं दे रहे हैं।

यहां मिलेगा नया ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि यह नया फीचर कैसे काम करेगा। कॉल की नोटिफिकेशन आने पर यूजर्स को Decline और Answer बटन के बीच Reply का ऑप्शन मिलेगा।

वे Reply के पर क्लिक करके मैसेज भेज सकते हैं। रिप्लाई बटन पर क्लिक करते ही कॉल कट जाएगा और उसी समय एक मैसेज बॉक्स अपने आप ओपन होकर आएगा। यूजर कॉलर को वहां से क्विक मैसेज भेजकर यह बता पाएंगे कि अभी वे उनका फोन क्यों नहीं ले सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल कॉल नोटिफिकेशन में रिप्लाई बटन कुछ ही बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है, जो Play Store से Android के लिए WhatsApp बीटा का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं। आगे आने वाले दिनों में इसे और भी लोगों के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बीटा यूजर्स को मिल रहा एक और नया फीचर

इसके अलावा, हाल में Meta के स्वामित्व वाले ऐप WhatsApp ने बीटा टेस्टर्स के लिए एक Privacy Checkup Screen रोल आउट की है। इस नए फीचर को यूजर्स के लिए प्राइवेसी सेटिंग को बेहतर तरह से समझने और मैनेज करने के लिए डेवलप किया गया है। इससे वे हमेशा यह कंट्रोल कर पाएंगे कि कौन उनकी पर्सनल जानकारी देख सकता है और कौन नहीं।