comscore

WhatsApp स्टेटस में अब दोस्तों को कर सकेंगे टैग, आ रहा नया मजेदार फीचर!

WhatsApp पर जल्द ही Instagram वाला मजेदार फीचर आने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही व्हाट्सऐप स्टेटस में अब आप अपने दोस्तों को टैग कर सकेंगे। जानें कब आएगा यह फीचर और कैसे कर सकेंगे इसका इस्तेमाल।

Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Apr 03, 2024, 02:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp पर आ रहा टैग फीचर
  • स्टेटस में दोस्तों को कर सकेंगे मेंशन
  • टैग की जानकारी किसी अन्य को नहीं लगेगी
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए अक्सर नए-नए अपडेट जारी करता रहता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में एक ऐसे ही फीचर की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही अब WhatsApp यूजर्स स्टेटस में अपने दोस्तों को मेंशन कर सकेंगे। यह फीचर Instagram के स्टोरी मेंशन की तरह ही है। इंस्टाग्राम पर यूजर्स अपनी स्टोरी में दोस्तों को मेंशन कर सकते हैं। ठीक इसी तरह अब यह फीचर इस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाला है। जानें डिटेल्स। news और पढें: क्या आपकी WhatsApp चैट सुरक्षित है? ये 5 फीचर्स तुरंत चेक करें

WaBetaInfo की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि WhatsApp पर जल्द ही Private mention – Status Updates फीचर लाया जाने वाला है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.8.4 अपडेट के जरिए इस फीचर की जानकारी सामने आई है। जैसे कि नाम से समझ आता है इस फीचर के जरिए व्हाट्सऐप यूजर्स अपने स्टेटस में दोस्तों को प्राइवेटली मेंशन कर सकेंगे। इस मेंशन की जानकारी आपके उस दोस्त को मिल जाएगी, जिसे आपने अपने स्टेटस में मेंशन किया है। इसके अलावा, अन्य यूजर्स को इसकी भनक तक नहीं मिलेगी। news और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द मिल सकते हैं ये 5 नए कमाल के फीचर्स

news और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, WhatsApp में आया नया स्टिकर फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp स्टेटस में ऐसे टैग होंगे दोस्त

रिपोर्ट में इस फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि WhatsApp यूजर्स को स्टेटस अपडेट करते हुए एक नया Add Private Mentions ऑप्शन मिलने वाला है। इस ऑप्शन के सर्च बार में आप अपने मौजूदा कॉन्टैक्ट का नाम डालकर सर्च कर सकते हैं। सर्च के बाद आप जिसे भी स्टेटस मे मेंशन करना चाहते हैं, उनके नाम पर टैप कर दें। इसके बाद वह यूजर उस स्टोरी में टैग हो जाएगा।

फिलहाल Whatsapp का यह नया फीचर डेवलपिंग स्टेज में है, जिसे रोलआउट होने में थोड़ा समय लग सकता है। यकीनन इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट करने में काफी मजा आने वाला है। इस फीचर की मदद से आप स्टेटस में अपलोड करने वाली फोटो व वीडियो में दोस्तों को टैग कर सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Instagram टैग फीचर

जैसे कि हमने बताया यह फीचर instagram के स्टोरी मेंशन फीचर की तरह है। इस फीचर की मदद से भी यूजर्स स्टोरी में अपने दोस्तों को टैग कर सकते हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम का फीचर यूजर्स को मेंशन हाइड करने के साथ-साथ डिस्प्ले करने की भी सुविधा देता है।