comscore

Telegram का आया बड़ा अपडेट, लॉन्च किए लाइव स्टोरीज और Liquid Glass UI के नए फीचर्स

टेलीग्राम ने अपना नया अपडेट लॉन्च कर दिया है, जिसमें लाइव स्टोरीज, शेड्यूल्ड मैसेज, रिमाइंडर और गिफ्ट्स जैसे शानदार फीचर्स शामिल हैं। अब यूजर्स रीयल टाइम में स्टोरी शेयर कर सकते हैं, मैसेज ऑटो रिपीट सेट कर सकते हैं और लिमिटेड एडिशन गिफ्ट्स के लिए ऑक्शन में हिस्सा ले सकते हैं। आइए जानते हैं...

Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Nov 20, 2025, 06:25 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेलीग्राम ने हाल ही में अपना नया अपडेट लॉन्च किया है, जिसमें कई नए और शानदार फीचर्स शामिल किए गए हैं। अब यूजर्स अपने अकाउंट से लाइव स्टोरीज चला सकते हैं और इसमें रीयल टाइम में अपने एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हैं। लाइव स्टोरीज में दर्शक कमेंट कर सकते हैं और टेलीग्राम स्टार्स का इस्तेमाल करके अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को सपोर्ट कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि लाइव स्टोरीज में चार प्रकार की प्राइवेसी सेटिंग्स होंगी, Everyone, My Contacts, Close Friends और Selected Users इसके अलावा RTMP की मदद से यूजर्स OBS और XSplit जैसे बाहरी ऐप्स से भी स्ट्रीम कर सकते हैं। news और पढें: Telegram के Android App का लुक पूरी तरह बदला! आया Liquid Glass डिजाइन

शेड्यूल्ड मैसेज और रिमाइंडर फीचर किया पेश

टेलीग्राम ने नए फीचर के तौर पर शेड्यूल्ड मैसेज और रिमाइंडर भी पेश किए हैं। अब यूजर्स किसी भी मैसेज को रोजाना, हफ्ते में एक बार या महीने में दो बार दोहराने के लिए सेट कर सकते हैं। इसके लिए चैट में ‘Send’ आइकन पर लंबे समय तक टैप करके ‘Repeat’ ऑप्शन चुनना होगा और अपनी पसंद का अंतराल सेट करना होगा। इस फीचर से यूजर्स अपने काम और रिमाइंडर को आसानी से ऑटोमैटिक बना सकते हैं। news और पढें: Telegram यूजर्स के लिए खुशखबरी, आए नए फीचर जो बदल देंगे आपका एक्सपीरियंस

आया ये एक खास फीचर

एक और खास फीचर हैं टेलीग्राम गिफ्ट्स। ये यूनिक कलेक्टेबल्स हैं जिन्हें यूजर्स अपने स्टेटस में दिखा सकते हैं, कलेक्शन में जोड़ सकते हैं या ब्लॉकचेन वॉलेट में रख सकते हैं। अब टेलीग्राम ने लिमिटेड-एडिशन गिफ्ट्स की बिक्री में हो रही असमानता को दूर करने के लिए Auction की व्यवस्था शुरू की है। यूजर्स स्टार्स के जरिए कई राउंड में बोली लगाकर नए गिफ्ट्स हासिल कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

iOS और Android Apps को भी किया गया अपडेट

इसके अलावा टेलीग्राम ने अपने iOS और Android ऐप्स को भी अपडेट किया है। iOS में Liquid Glass UI को और बेहतर बनाया गया है, जिसमें नए डिजाइन वाले प्रोफाइल, अपडेटेड सेटिंग्स मेन्यू और अटैचमेंट मेन्यू शामिल हैं। Android यूजर्स के लिए नया इनपुट फील्ड और ब्लर इफेक्ट्स पेश किए गए हैं। टेलीग्राम लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़ता रहता है और यह अपडेट भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।