comscore

Snapchat पर अब 5GB से ज्यादा की Snaps सेव करने पर लेगा चार्च, फ्री में तुरंत ऐसे करें डाउनलोड

क्या आप भी Snapchat पर अपनी Snap सेव करते हैं, अब ऐप ने बड़ा बदलाव किया है। Snapchat अब सिर्फ 5GB तक की Memories फ्री में स्टोर करने देगा। इससे ज्यादा डेटा रखने पर यूजर्स को पैसे देने होंगे, तो क्या होगा आपके पुराने Snaps का? आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 09, 2025, 05:41 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Snapchat ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब ऐप के Memories फीचर में सिर्फ 5GB तक का डेटा ही फ्री में स्टोर किया जा सकेगा, अगर कोई यूजर इससे ज्यादा फोटो या वीडियो सेव करना चाहता है तो उसे Snapchat के नए ‘Memories Storage Plans’ के तहत सब्सक्रिप्शन लेना होगा। 2016 में लॉन्च हुआ Snapchat का यह फीचर अब तक पूरी तरह मुफ्त था जिसमें यूजर अपने गायब हो जाने वाले Snaps को हमेशा के लिए सेव रख सकते थे लेकिन अब कंपनी ने स्पष्ट किया है कि 5GB से ज्यादा कंटेंट स्टोर करने वाले यूजर्स को पेड प्लान में अपग्रेड करना होगा ताकि वे अपने पुराने Snaps को एक्सेस कर सकें। news और पढें: Snapchat को टक्कर देने आ रहा Instagram का नया ‘Instants’ App, लीक में हुआ खुलासा

क्या है Snapchat के नए पेड स्टोरेज प्लान्स?

Snapchat ने कहा है कि जब उसने Memories फीचर शुरू किया था, तब उसे अंदाजा नहीं था कि लोग इसे इतना ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। अब कंपनी चाहती है कि यूजर्स अपनी पुरानी यादों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकें। इसके लिए Snapchat ने नए Memories Storage Plans लॉन्च करने का फैसला किया है। ये प्लान Snapchat+ और Snapchat Platinum सब्सक्रिप्शन में शामिल होंगे। इन प्लान्स में यूजर्स को 100GB से लेकर 5TB तक की स्टोरेज दी जाएगी। news और पढें: Snapchat के 5 ऐसे फीचर्स, जो हर यूजर को पता होने चाहिए, 90% लोग नहीं जानते हैं इनके बारे में!

  • 100GB वाला प्लान $1.99 (लगभग ₹165) प्रति महीने का होगा।
  • 250GB वाला प्लान $3.99 (लगभग ₹330) प्रति महीने का होगा।
  • वहीं Platinum प्लान में 5TB तक की जगह मिलेगी, जिसकी कीमत हर देश में अलग-अलग होगी, फिलहाल भारत में इनकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह फीचर जल्द ही दुनिया भर में शुरू किया जाएगा।

पुराने Snaps को बचाने के लिए कितना समय मिलेगा?

कंपनी ने बताया कि जिन यूजर्स के Memories डेटा 5GB से ज्यादा है, उन्हें इसके लिए 12 महीने का समय दिया जाएगा। इस दौरान वे दो काम कर सकते हैं, अपने Snaps डाउनलोड कर लें या कोई पेड स्टोरेज प्लान खरीद लें ताकि ज्यादा डेटा रख सकें, अगर कोई यूजर 12 महीने तक कुछ नहीं करता तो उसकी Snaps डिलीट की जा सकती हैं। Snapchat का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कंपनी अपने सर्वर की बढ़ती स्टोरेज लागत को संभाल सके और यूजर्स का डेटा लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बेहतर सिस्टम बना सके। news और पढें: Snapchat ने लॉन्च किया नया ‘Topic Chats’ फीचर, अब यूजर्स पब्लिक चैट्स में भी ले सकेंगे हिस्सा

कैसे करें Snapchat Memories को फ्री में डाउनलोड?

अगर आप अतिरिक्त स्टोरेज के लिए पैसे नहीं देना चाहते तो अपने Snaps को मुफ्त में डाउनलोड करना बहुत आसान है। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें…

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • Snapchat ऐप खोलें।
  • नीचे दिए गए फोटो आइकन पर टैप करें और ‘Memories’ सेक्शन खोलें।
  • जिस Snap को सेव करना है, उस पर प्रेस और होल्ड करें।
  • फिर ‘Export’ पर टैप करें और उसे अपने फोन की गैलरी या किसी क्लाउड लोकेशन (जैसे Google Drive) में सेव कर लें।

इस तरह आप बिना पैसे दिए भी Snaps को सेव रख सकते हैं। Snapchat का यह कदम पहली बार है जब उसने Memories फीचर की फ्री लिमिट तय की है। यह अपडेट उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो ज्यादा डेटा रखते हैं लेकिन आम यूजर्स भी अपने खास Snap को फ्री में सेव कर सकते हैं बस 12 महीने की समय सीमा का ध्यान रखें।