Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 11, 2025, 01:13 PM (IST)
Instagram अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर के जरिए अब यूजर्स Reels पर अपनी पसंद का कॉन्टेंट देख सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को कॉन्टेंट को कंट्रोल करने की ताकत प्रोवाइड करेगा। दरअसल, इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया ‘Your Algorithm’ टूल रिलीज किया है। यह टूल यूजर्स को रील्स के लिए पर्सनलाइज्ड रिकमडेशन प्रोवाइड करेगा। कंपनी ने फिलहाल इसे खासतौर पर Reels के लिए पेश किया है। आइए जानते हैं टूल से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा
Instagram ने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए ‘Your Algorithm’ टूल की जानकारी दी है। इस टूल में यूजर्स को Top Interests के ऑप्शन दिखाई देंगे। इसके अलावा, आपको Tune your preferences का भी ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन के जरिए आप अपने पसंदीदा कॉन्टेंट को टाइप भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आपको Share your algorithm का भी ऑप्शन मिलने वाला है, जिसमें आप अपने एल्गोरिदम को अपनी स्टोरी के जरिए दोस्तों को शेयर भी कर सकते हैं। और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज
1. जैसे कि हमने बताया यह फीचर Instagram
Reels के लिए पेश किया गया है। जैसे ही आप अपने इंस्टाग्राम फीड पर कोई रील देखेंग, तो आपको टॉप कॉर्नर पर दो लाइन्स हार्ट के साथ देखने को मिलेंगी। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
2. आपको उस ‘Your Algorithm’ टूल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
3. इसके बाद आपके सामने कई सारे कॉन्टेंट के ऑप्शन आ जाएंगे। इन टॉपिक्स में sports, horror movies, gym, food, day in life, college football आदि शामिल है।
4. आप जिस टॉपिक को सबसे ज्यादा देखना चाहते हैं और किसको सबसे कम, उन टॉपिक्स का चुनाव कर सकते हैं।
इस फीचर को फिलहाल US में अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया है। जल्द ही इसे ग्लोबली रिलीज किया जाने वाला है। इसक अलावा, अंग्रेजी के साथ-साथ इसमें दो अन्य भाषाओं का सपोर्ट भी एड किया जाने वाला है।