comscore

फोन पर Reels देखना छोड़ो, अब Instagram का TV App भी जल्द होगा लॉन्च!

अब Instagram टीवी पर भी आने वाला है, फोन पर Reels देखना छोड़कर आप सीधे अपने टीवी की बड़ी स्क्रीन पर मजेदार और आसान तरीके से वीडियो देख सकेंगे। आइए जानते हैं...

Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 10, 2025, 03:34 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

इंस्टाग्राम अब टीवी पर भी यूज करने की योजना बना रहा है। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोस्सेरी ने बताया कि कंपनी टीवी के लिए ऐप बना रही है, जिसमें Reels जैसे वीडियो होंगे लेकिन उन्होंने साफ कहा कि टीवी पर इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड मूवी या लाइव खेल नहीं दिखाए जाएंगे। कंपनी का सिर्फ यही मकसद है कि इंस्टाग्राम को सभी डिवाइस पर मजेदार और आसान तरीके से यूज किया जा सके। news और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज

टीवी ऐप की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है?

एडम मोस्सेरी ने बताया कि अब लोग ज्यादा समय टीवी पर वीडियो देखने में बिताते हैं, इसलिए इंस्टाग्राम के लिए टीवी ऐप की जरूरत हो सकती है। अभी यह विचार सिर्फ शुरुआती (एक्सप्लोर) चरण में है और कंपनी देख रही है कि टीवी ऐप का सबसे अच्छा इस्तेमाल कैसे किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इंस्टाग्राम मुख्य रूप से वर्टिकल वीडियो के लिए है, लेकिन उनका मानना है कि Reels टीवी पर भी आसानी से चल सकते हैं। news और पढें: Instagram Reels नहीं हो रहीं वायरल? बदलें ये सीक्रेट सेटिंग्स, तुरंत बढ़ेगी रीच

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा देखी जाती हैं Reels

इंस्टाग्राम शुरू में सिर्फ फोटो शेयर करने वाला ऐप था लेकिन अब यह वीडियो पर ज्यादा ध्यान देने वाला प्लेटफॉर्म बन गया है। 2020 में Reels शुरू हुए, जो TikTok जैसे छोटे वीडियो देखने का तरीका हैं और अब यह इंस्टाग्राम का सबसे बड़ा फीचर बन गया है। आज इंस्टाग्राम के तीन अरब से ज्यादा मासिक यूजर हैं। नई iPad ऐप भी सीधे Reels फीड में खुलती है और कंपनी सभी यूजर्स के लिए नेविगेशन बार में Reels को आसानी से दिखाएगी। news और पढें: Instagram पर बार-बार आ रही फालतू Reels से हो गए परेशान, ऐसे करें Algorithm रीसेट

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

टीवी ऐप से इंस्टाग्राम को क्या फायदा होगा?

टीवी ऐप आने से इंस्टाग्राम वीडियो पर ज्यादा ध्यान देगा। टीवी पर वीडियो देखना बहुत पसंद किया जाता है और YouTube के भी टीवी पर बहुत दर्शक हैं। अब इंस्टाग्राम AI का भी इस्तेमाल कर रहा है। यूजर अपनी Reels को अब चार भाषाओं में देख सकते हैं, जिनमें हिंदी भी है। इससे क्रिएटर्स ज्यादा लोगों तक पहुंच सकते हैं। टीवी पर इंस्टाग्राम आने से यह और भी फेमस होगा।