Google Pay के टॉप-5 हिडन फीचर, 90 प्रतिशत लोग अब भी हैं इनसे अंजान

हम सभी ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए Google Pay का इस्तेमाल करते हैं। इसके बेसिक फीचर्स के बारे में सभी को पता है, लेकिन कई फीचर ऐसे भी हैं, जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 09, 2026, 04:53 PM (IST)

और पढें: AC की आउटडोर यूनिट छत पर लगाएं या दीवार पर? जानिए सही जगह, नहीं तो बढ़ेगा बिजली खर्च और कम होगी कूलिंग

Google Pay को GPay के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का लोकप्रिय पेमेंट मोबाइल ऐप है। इसके जरिए आसानी से पैसा भेजा और रिसीव किया जा सकता है। इसके माध्यम से डीटीएच की पेमेंट करने से लेकर फोन रिचार्ज तक किया जा सकता है। इसके बेसिक फीचर्स के बारे में अधिकतर यूजर्स को पता चला है, लेकिन प्लेटफॉर्म में कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं, जिनकी जानकारी बहुत कम यूजर्स को है। हम आपको इस गाइड में जीपे के हिडन फीचर्स के बारे में बताएंगे, जो आपके काम आएंगे और आपका एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। आइए जानते हैं... और पढें: प्रचंड गर्मी से राहत दिलाएंगे तगड़ी कूलिंग करने वाले 2 Ton AC, कीमत 40,000 रुपये से कम

Google Pay Hidden Features

To Self

गूगल पे (Google Pay) का टू सेल्फ शानदार फीचर है। इस टूल को उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो एक साथ दो बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए अपने एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सुविधा जीपे के बैंक ट्रांसफर सेक्शन में मिलेगा। इससे आपको पैसा रिसीव करने के लिए दूसरे यूजर का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। आपकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी।

Split

गूगल ने अपने पेमेंट ऐप में स्प्लिट फीचर को एड किया है। इस फीचर की मदद से बिल को बराबर हिस्से में बांटा जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को जोड़कर ग्रुप बना लें। फिर स्प्लिट एक्सपेंस पर टैप कीजिए। इसके बाद बिल सभी सदस्यों में बराबर बंट जाएगा।

Autopay

अगर आपको पेमेंट डेट (Payment Dates) याद नहीं रहती है और अक्सर समय आने पर पेमेंट करना भूल जाते हैं, तो गूगल पे का ऑटो पे फीचर आपके लिए है। इस सुविधा के एक्टिव होने के बाद सभी पेमेंट अपने टाइम पर हो जाएंगी। इससे पेमेंट डेट कभी मिस नहीं होगी।

Note

गूगल पे में ट्रांजेक्शन करते वक्त नोट जोड़ने की सुविधा मिलती है। इससे फायदा यह होगा कि आपको याद रहेगा कि आपने किसे और किस लिए पेमेंट की है। साथ ही, अपने खर्चों को भी मॉनिटर करना आसान हो जाएगा।

Scratch Rewards

Google Pay में पेमेंट करने पर स्क्रैच कार्ड मिलते हैं, जिन्हें स्क्रैच करके कैशबैक और विभिन्न कंपनियों के डिस्काउंट कूपन पाए जा सकते हैं। इनमें ईयरबड्स बनानी वाली बोट से लेकर फ्लाइट टिकट बुक करने वाली IXIGO तक शामिल है। अगर आपने अभी तक रिवॉर्ड क्लेम नहीं किए हैं, तो जीपे के होमपेज में जाकर रिवॉर्ड सेक्शन में जाएं। यहां आपको आपके रिवॉर्ड मिल जाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।