Follow Us on

30,000 से कम में मिल रहे शानदार Split AC, मिनटों में ठंडा कर देंगे आपका कमरा

Split AC Under 30000 on Amazon India Check Full List Here: अमेजन इंडिया से एसी खरीदने का शानदार मौका है। आप 30 हजार से कम में इन्हें खरीद सकते हैं।

zoom icon
18

उमस ने किया परेशान

दिल्ली में बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है, लेकिन अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। बरसात होने के बाद भी उमस बनी हुई है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

zoom icon
28

भीषण गर्मी

इस समय उमस का स्तर कई गुना बढ़ गया है। इससे पंखे के नीचे बैठने से भी पसीना नहीं सूख रहा है और भारीपन महसूस हो रहा है। इस कारण AC की यूसेज और डिमांड अभी भी मार्केट में बनी हुई है।

zoom icon
38

30 हजार से कम के AC

अगर आप भी उमस से परेशान हो गए हैं और नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह गैलरी आपके लिए है। हम आपको यहां ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India पर उपलब्ध कुछ Split AC के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 30,000 रुपये से कम में घर ला सकते हैं।

zoom icon
48

Cruise 1 Ton Split AC

Cruise का यह 1 टन वाला AC है। इसे छोटे कमरे के लिए बनाया गया है। इसे 3 स्टार की रेटिंग दी गई है। यानी कि यह बिजली की बचत करता है। इसमें PM 2.5 एयर फिल्टर लगा है। इसका कंडेंसर कॉपर का है। इसमें 4-इन-1 कूलिंग मोड मिलते हैं। इस पर 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 26,990 रुपये है। इस पर 500 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 949 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

zoom icon
58

Uniboom Split AC

Uniboom Split AC एसी की खासियत है कि यह 55 डिग्री की गर्मी में भी कूलिंग कर सकता है। यह आवाज कम करता है। इसमें स्मार्ट Diagnosis सिस्टम लगा है, जो अपने आप फॉल्ट का पता लगा लेता है। इसमें ऑटो-क्लीन की भी सुविधा मिलती है। यह बिजली भी कम इस्तेमाल करता है। इसकी कीमत 26,490 रुपये है। इस पर बैंक डिस्काउंट और 931 रुपये की EMI मिल रही है।

zoom icon
68

Ecozen Smart Air Conditioner

Ecozen एयर कंडीशनर में इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो बिजली का फुल लोड लेने की बजाय कमरे के साइज के हिसाब से लोड लेता है। इससे अधिक बिजली इस्तेमाल नहीं होती है। इसमें एयर-डस्ट फिल्टर लगा है। साथ ही, सेल्फ क्लीन फंक्शन दिया गया है। इसे मोबाइल ऐप के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी कीमत अमेजन इंडिया पर 27,500 रुपये है। इस पर 967 रुपये की ईएमआई दी जा रही है।

zoom icon
78

Acerpure Chill Neo 1.0 Split AC

Acerpure के एसी को आइस ब्लास्ट मोड और 4-वे स्विंग के साथ लाया गया है। यह 58 डिग्री टेम्परेचर पर कूलिंग करने में सक्षम है। इसका उपयोग छोटे कमरे में किया जा सकता है। इसे 3 स्टार की रेटिंग मिली है। इसका प्राइस 24,990 रुपये है। इसे 879 रुपये की EMI में घर लाया जा सकता है।

zoom icon
88

Daikin 0.8 Ton 2 Star Split AC

Daikin का यह एयर कंडीशनर फिक्स्ड स्पीड के साथ आता है। यह छोटे रूम के लिए एकदम परफेक्ट है। इसे 2 स्टार की रेटिंग दी गई है। इसमें पावर एयर फ्लो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस पर 1 साल और इसके कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है। इसे अमेजन से 26,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 931 रुपये की EMI मिल रही है।